फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after relief from centre in oil prices, petrol diesel prices again start rising

राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई में आज कितनी हुई कीमत

Mon, 08 Oct 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Oct 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
after relief from centre in oil prices, petrol diesel prices again start rising
पेट्रोल डीजल

तेल की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा दी गई राहत के बाद फिर से रोजाना कीमतों में इजाफा होने का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल 82.03 रुपये और डीजल 73.82 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।

विज्ञापन


दिल्ली के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल के दामों में 21 पैसे और डीजल में 31 पैसे की बढ़त हुई है। जिसकी वजह से आज मुंबईवासियों को पेट्रोल के लिए  87.50 रुपये और डीजल के लिए 77.37 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। इससे पहले रविवार को भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे जबकि डीजल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। कल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.53 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ था। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे और डीजल की कीमतों में 31 पैसे का इजाफा हुआ था। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 87.29 रुपये और डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, लेकिन अब एक बार फिर तेल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। दरअसल, हर रोज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी। शनिवार को वित्त मंत्री जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतरराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति (डिमांड एवं सप्लाई) में अंतर पैदा हो गया है, जिससे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed