फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after ram rahim verdict, do not plan any weekend trip to haryana, jammu, himachal and punjab

इस वीकेंड न बनाएं घूमने का प्लान, फंस सकते हैं मुसीबत में!

Sat, 26 Aug 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 26 Aug 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
after ram rahim verdict, do not plan any weekend trip to haryana, jammu, himachal and punjab
वीकेंड ट्रिप

इस वीकेंड अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी प्लानिंग सोच समझकर ही करिएगा। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू में अगर आपने घूमने का प्लान बनाया है तो इस वक्त इन शहरों में जाना आपके वीकेंड को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट ने 15 साल पुराने रेप के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है। जिसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी है। लोगों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस केे गोले दागे और फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


पढ़ें: ये कश्मीर नहीं 'पंचकूला' है!
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फायरिंग में 30 लोगों की मौत हो गई,जबकि 250 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने हरियाणा और यूपी के कई इलाके में कर्फ्यू लगा रखा है। जबकि दिल्ली एनसीआर में एहतियातन धारा-144 लागू कर दिया है। सरकार ने प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जाने वाली लगभग 450 ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। चंडीगढ़ से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्न रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है-

1. गाड़ी सं 19614 अमृतसर-अजमेर  
2. गाड़ी सं 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी 
3. गाड़ी सं 12414 जम्मूतवी-अजमेर  
5. गाड़ी सं 12413 अजमेर-जम्मूतवी  
6. गाड़ी सं 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी 
7. गाड़ी सं 19611 अजमेर-अमृतसर 

पढ़ें: यहां आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें हुई रद्द, हजारों यात्री परेशान

पुलिस ने कई राजमार्ग को ब्लॉक कर दिया है। जिन रास्तों पर आवाजाही जारी है उनपर भी हर जगह पुलिस जांच कर रही है। वहीं डीटीसी ने भी इंटर-स्टेट, नाइट और दिल्ली-लाहौर बस सेवा को सस्पेंड कर दिया है। 

ऐसे में अगर आप कहीं घूमने निकलते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। साथ ही अगर हिंसा और बढ़ती है तो आपके साथ बुरा भी हो सकता है। ऐसे में अच्छा यहीं होगा कि आप इस वीकेंड इन राज्यों में घूमने का प्लान कैंसल कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed