फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After PM speech BJP song on Mohabbat Ki Dukaan mentions emergency to surgical strike

BJP: पीएम के भाषण के बाद भाजपा का मोहब्बत की दुकान पर गीत, आपातकाल से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक का जिक्र

Sat, 12 Aug 2023 05:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 12 Aug 2023 05:39 AM IST
सार

पीएम के इस भाषण को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने गाना बना दिया है, जिसमें राहुल के बयान, मोहब्बत की दुकान पर यह कहते हुए पलटवार किया गया है कि मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं, कमाई जाती है, मिलती नहीं।

विज्ञापन
After PM speech BJP song on Mohabbat Ki Dukaan mentions emergency to surgical strike
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष दोनों अभी से रंग में हैं। जहां, विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिये संसद में सरकार को घेरने की कोशिश की, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के विपक्षी एकता, कांग्रेस व राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, ये लोग मोहब्बत की दुकान का प्रचार करते हैं, लेकिन जनता कह रही है ये है लूट की दुकान, झूठ का बाजार है।

विज्ञापन

पीएम के इस भाषण को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने गाना बना दिया है, जिसमें राहुल के बयान, मोहब्बत की दुकान पर यह कहते हुए पलटवार किया गया है कि मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं, कमाई जाती है, मिलती नहीं। भाजपा के गाने की शुरुआत में पीएम का संसद में दिए भाषण का अंश है, जिसमें वे कहते हैं, ..जनता कह रही है यह लूट की दुकान, झूठ का बाजार है.. इसके बाद  राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को दिखाया गया है, जिसमें वो दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद आपातकाल, परिवारवाद और घोटालों से कांग्रेस पर वार किया गया है। 

विज्ञापन

भाजपा के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 10 घंटे से भी कम समय में इसे 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा ट्विटर पर हजारों लोगों ने इसे रिपोस्ट किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि वे कर्नाटक में भारत और आरएसएस की विभाजनकारी और नफरत की राजनीति के बीच मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं। उनके इस बयान पर अब तक भाजपा नेताओं ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिसकी वजह से यह कर्नाटक चुनाव के बाद भी लगातार चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोधरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले दशकों से नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। असल में ये मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत का मेगा मॉल चला रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed