{"_id":"65c9e367d16ea97334029352","slug":"after-pm-modi-amit-shah-claim-bjp-will-win-370-seats-in-lok-sabha-election-in-ahmedabad-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: पीएम मोदी के बाद शाह ने भी 370 सीटों पर जीत का किया दावा, बोले- तीसरे कार्यकाल में होगा तेज विकास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: पीएम मोदी के बाद शाह ने भी 370 सीटों पर जीत का किया दावा, बोले- तीसरे कार्यकाल में होगा तेज विकास
Mon, 12 Feb 2024 02:54 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:54 PM IST
सार
अमित शाह ने कहा कि 'मोदी सरकार के कार्यकाल के पहले पांच साल तो विपक्षी पार्टी की सरकार के गड्ढे भरने में ही निकल गए थे। अब अगले पांच वर्षों में मजबूत विकास की नींव रखी गई है।'
विज्ञापन
अमित शाह।
- फोटो : एक्स/अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटों पर एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। प्रधानमंत्री के इस दावे की विपक्ष ने आलोचना की थी और इसे प्रधानमंत्री का अहंकार बताया था। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा ही दावा किया है।
'कोई शक नहीं कि भाजपा 370 सीटों पर जीतेगी'
अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को अमित शाह ने कहा कि 'लोगों के दिमाग में कोई शंका नहीं है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं एनडीए गठबंधन को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी।' अमित शाह ने कहा कि 'मोदी सरकार के कार्यकाल के पहले पांच साल तो विपक्षी पार्टी की सरकार के गड्ढे भरने में ही निकल गए थे। अब अगले पांच वर्षों में मजबूत विकास की नींव रखी गई है।' अमित शाह ने कहा 'उन्हें (पीएम मोदी) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए तो इस नींव पर तेजी से एक शानदार इमारत का निर्माण किया जाएगा।'
'2047 में दुनिया का नंबर एक देश बनेगा भारत'
अमित शाह ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में 1950 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान शाह ने कहा 'मैं कल कर्नाटक में था और जनवरी में 11 राज्यों का दौरा कर चुका हूं। किसी राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है। पूरे देश का मूड है कि भाजपा 370 सीटें जीतेगी और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।' अमित शाह ने कहा कि 'गुजरात मॉडल के आधार पर ही लोगों ने मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना। 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने की योजना बनाई है और 10 वर्षों के बाद लोगों को विश्वास हो गया है कि भारत 2047 तक दुनिया का नंबर एक देश बनेगा।'
विज्ञापन
'तीसरे कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा हमारा देश'
शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री की योजना और उस पर पूरी मेहनत से काम करने का ही नतीजा है कि भारत 11वीं से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। तीसरे कार्यकाल में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।' शाह ने कहा कि देश ने 550 वर्षों तक अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार किया। 22 जनवरी को हम रामलला के खूबसूरत मंदिर के गवाह बने। अमित शाह ने अपने संबोधन में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जन्मजयंती की शुभकामनाएं भी दीं।