{"_id":"5b3b70ce4f1c1b61478b45b8","slug":"after-pauri-garhwal-accident-anil-baluni-decides-to-open-icu-every-year-in-uttarakhand-from-mp-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल बलूनी सांसद निधि से हर साल उत्तराखंड के इलाकों में खोलेंगे आईसीयू, बस हादसे के बाद किया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अनिल बलूनी सांसद निधि से हर साल उत्तराखंड के इलाकों में खोलेंगे आईसीयू, बस हादसे के बाद किया फैसला
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jul 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
अनिल बलूनी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़़वाल में रविवार को हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से हर साल पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रॉमा सेंटर बनाने का ऐलान किया है।
पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में गंभीर रोगियों, घायलों और गर्भवती महिलाओं को उचित उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई बार उचित प्राथमिक उपचार न मिलने से अनेक रोगी रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा-धुमाकोट में हुए बस हादसे से वे काफी दुखी हैं और शोकाकुल हैं। बलूनी ने कहा कि वे अपनी सांसद निधि से हर साल दो से तीन आईसीयू केन्द्रों के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से बातचीत कर ली है। साथ ही इस वर्ष की राशि स्वास्थ्य विभाग के साथ आकलन के बाद जारी कर दी जाएगी। बलूनी इससे पहले सांसद बनने के बाद अपनी पहली सेलरी को देहरादून के राजकीय अनाथालय को दान कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करके उन केन्द्रों का चयन किया जाएगा, जहां आईसीयू की आवश्यकता है। उनके इस फैसले से पहाड़ के हजारों-लाखों लोगों को लाभ होगा, जो इलाज के लिए कोटद्वार, देहरादून, हल्द्वानी के अस्पतालों से लेकर दिल्ली के एम्स या सफदरजंग अस्पताल पर निर्भर हैं।