फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After NDTV India, Govt asks Assam news channel to go off air for a day

एनडीटीवी इंडिया के साथ असम के दो चैनलों पर भी रोक

Sun, 06 Nov 2016 08:41 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
After NDTV India, Govt asks Assam news channel to go off air for a day
s

एनडीटीवी इंडिया के बाद अब केंद्र सरकार ने असम के दो चैनलों के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इनमें से एक न्यूज चैनल है तो दूसरा सामान्य टीवी चैनल।

विज्ञापन


असम के टीवी चैनल ‘न्यूज टाइम असम’ को 9 नवंबर को एक दिन के लिए प्रसारण बंद रखने का आदेश दिया गया है। जबकि दूसरे चैनल ‘केयर वर्ल्ड टीवी चैनल’ का प्रसारण सात दिन के लिए बंद रखने को कहा गया है। 
विज्ञापन

 उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर अमल करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दो नवंबर को ‘न्यूज टाइम असम’ के खिलाफ आदेश जारी किया था।

समिति ने पाया था कि चैनल ने कई बार दिशा निर्देशाें का उल्लंघन किया है। चैनल के खिलाफ आरोप था कि उसने एक कार्यक्रम में एक नाबालिग की पहचान का खुलासा कर दिया था। नाबालिग के साथ क्रूरता की गई थी। चैनल को अक्टूबर, 2013 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि चैनल की ओर से दिखाए गए दृश्यों से बच्चे की निजता का उल्लंघन हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चैनल ‘केयर वर्ल्ड टीवी चैनल’ को 9 नवंबर से सात दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। चैनल पर महिलाओं के प्रति दुर्भावनापूर्ण और भोंडा कार्यक्रम पेश करने का आरोप है। गौरतलब है कि एनडीटीवी इंडिया को पठानकोट हमले में गलत ढंग से रिपोर्टिंग के लिए एक दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed