{"_id":"5ca8531cbdec22143b6f1818","slug":"after-month-long-closure-of-its-airspace-pakistan-opened-its-one-of-11-airways","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने खोला 11 में से एक हवाई मार्ग, उड़ानें शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने खोला 11 में से एक हवाई मार्ग, उड़ानें शुरू
Sat, 06 Apr 2019 03:07 PM IST
अल्पना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अल्पना शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने हवाई क्षेत्र को एक महीने से ज्यादा समय तक बंद रखने के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार रात को अपने एक हवाई मार्ग को खोल दिया है। वायुसेना द्वारा बालाकोट स्थित आतंकी संगठनों को निशाना बनाए जाने बाद से ही पाकिस्तान ने अपने हवाई मार्गों को बंद कर दिया था। फिलहाल बचे हुए 10 मार्ग बंद ही रहेंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया और तुर्किश एयरवेज जैसी एयरलाइंस ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के ऊपर से अपनी उड़ानों का संचालन करना शुरू कर दिया है। जिससे कि समय और ईंधन दोनों की बचत हो रही है। हालांकि अमेरिकी एयरलाइन यूनाइटेड ने अपनी नेवार्क से दिल्ली की नॉनस्टॉप उड़ान को शुक्रवार से दो हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक सूत्र ने कहा, 'पिछली रात पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों की तरफ जाने वाले अपने हवाई मार्ग पी518 को खोल दिया है। सभी एयरलाइंस ने इस रूट का इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया है।' एयर इंडिया के उच्च अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से लंदन, वाशिंगटन, न्यूयॉर्क और शिकागो जाने वाली फ्लाइट जिन्होंने गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के को उड़ान भरी, उन्होंने पाकिस्तान के इसी हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'जिस हवाई मार्ग को खोला गया है वह दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर का है। इससे यात्रा के समय में औसतन 15 मिनट की कटौती हुई है।' वहीं यूनाइटेड ने अपने बयान में कहा कि वह शुक्रवार 5 अप्रैल से दो हफ्तों के लिए अपनी नेवार्क-दिल्ली सेवा को निलंबित कर रहा है। इसके लिए उसने पाकिस्तान के ज्यादातर हवाई मार्गों के लंबे समय से बंद होने और हवा के बहाव की स्थिति को कारण बताया।
यूनाइटेड एयरलाइन का कहना है कि वह परिस्थिति की करीबी से निगरानी करता रहेगा और अमेरिकी सरकार के साथ ही अतंरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संपर्क में रहेगा। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अपने हवाई मार्गों को बंद कर दिया था। जिसके बाद से मुंबई एयर ट्रैफिक पर 40 प्रतिशत तक अधिक बोझ बढ़ गया था।