फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Mohan Bhagwat West Bengal Government blocked Amit Shah events

पश्चिम बंगाल सरकार ने भागवत के बाद अमित शाह के कार्यक्रम पर लगाई रोक

Wed, 06 Sep 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Wed, 06 Sep 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
After Mohan Bhagwat West Bengal Government blocked Amit Shah events

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम के लिए जगह नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बीजेपी का कहना है कि उन्होंने अमित शाह के कार्यक्रम के लिए  कोलकाता में कई जगहों के लिए आवेदन किया था लेकिन उनके कार्यक्रम के लिए कोई जगह तय नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि इसके पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने उस ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसिल कर दी है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत भाषण देते वाले थे। कार्यक्रम के आयोजकों को ऑडिटोरियम की बुकिंग के कैंसिल होने की जानकारी मौखिक तौर पर ही दी गई। महाजाति सदन, कोलकाता का एक प्रमुख ऑडिटोरियम है। सदन के प्रशासन ने उस बुकिंग को कैंसिल कर दिया है जिसमें अक्टूबर में होने वाले एक कार्यक्रम में मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शाह 11 से 13 सितंबर के बीच पश्चिम बंगाल के दौरे जा रहे हैं। उनके कार्यक्रम के लिए 12 सितंबर को नेताजी इनडोर स्टेडियम बुक किया गया था। हालांकि बाद में किसी वजह के चलते कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने ममता सरकार पर हरेक मुद्दे पर राजनीति खेल रही है। इसी के चलते अमित शाह के कार्यक्रम के लिए जगह नहीं दी गई । 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आरएसएस की समन्वय बैठकः प्रचारक बोले मोदी से जनता खुश, लेकिन मंत्री-सांसदों से खफा

 गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में कोलकाता पुलिस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को शहर में रैली करने से भी रोक दिया था। पुलिस ने इस रैली को रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। हालांकि कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहन भागवत को कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करने की इजाजत दे दी थी। वहीं दिसम्बर 2014 में विश्व हिंदू परिषद की रैली को भी परेड ग्राउंड में करने से पुलिस ने रोक दिया था। यहां भी मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed