फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Maharashtra Cyclone Ockhi moves closer to Gujarat, 390 km away from Surat

ओखी के गुजरात पहुंचने पर चुनाव आयोग भी चौकन्ना, अमित शाह और राहुल की रैली रद्द

Wed, 06 Dec 2017 05:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
After Maharashtra Cyclone Ockhi moves closer to Gujarat, 390 km away from Surat
Okhi

गुजरात चुनाव की गर्मी को चक्रवाती तूफान ओखी  ने कुछ ठंडा कर दिया। ओखी के कारण मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं की चुनावी सभाओं को रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ताओं से चक्रवात से प्रभावित होने वाले लोगों की मदद करने की अपील की है। गुजरात में चक्रवात के आधी रात पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि अमित शाह की अमरेली के राजुला और भावनगर के महुवा और सिहोर में चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया गया। चक्रवात को देखते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मोरबी, धरंगधरा और सुरेंद्रनगर की रैलियों को रद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से हो रही हल्की बारिश के कारण भाजपा सांसद मनोज तिवारी का अहमदाबाद के बापुनगर क्षेत्र में होने वाला रोडशो भी रद्द कर दिया गया।  पार्टी के एक नेता ने कहा, भाजपा ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी स्थगित कर दिया।

 वहीं सूरत में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली को भी स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस के पूर्व दिग्गज शंकरसिंह वाघेला भी मंगलवार रात गुजरात पहुंचने वाले थे लेकिन चक्रवात को देखते हुए उन्होंने भी अपनी योजना रद्द कर दी।


उधर, चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी से चक्रवात ओखी के मद्देनजर आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए कहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि प्रभावित लोगों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सूरत में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार चक्रवात ओखी सूरत में दस्तक दे सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed