फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After India's operation Sindoor, Pak's propaganda war started, Shahbaz Sharif told a lie in his parliament

Pakistan Lies: भारत के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा वॉर शुरू, अपनी संसद में शहबाज शरीफ ने बोला झूठ

Wed, 07 May 2025 10:42 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 07 May 2025 10:42 PM IST
सार

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया तो बौखलाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने देश की जनता को झूठा दिलासा देने में जुट गए हैं। भारत की कार्रवाई के बाद संसद को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कई झूठे दावे किए हैं।

विज्ञापन
After India's operation Sindoor, Pak's propaganda war started, Shahbaz Sharif told a lie in his parliament
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का झूठा दावा - फोटो : X @CMShehbaz

विस्तार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपनी संसद को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 80 विमानों के साथ तैयारी की। शहबाज का दावा है कि जब भारतीय विमान मिसाइलों को छोड़ रहे थे तो उस समय पाकिस्तान ने पांच भारतीय विमानों को मार गिराया। इस दावे के साथ ही पाकिस्तान ने अपना प्रोपेगेंडा वॉर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद बर्दाश्त नहीं, भारत का सख्त संदेश; अब आगे क्या?
विज्ञापन


शहबाज के दावे पर भारत ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस दावे पर अभी भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि एक पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि बठिंडा में गिरा लड़ाकू विमान पाकिस्तान का जेएफ-17 है। पाकिस्तान ने इस लड़ाकू विमान को चीन से हासिल किया है। पाकिस्तान के दावे और तैयारी पर भारतीय सेना के एक पूर्व मेजर जनरल का कहना है कि भारत के पास विश्वसनीय निगरानी, मॉनिटरिंग तंत्र है। जबकि पाकिस्तान के पास पड़ोसी देश चीन के विकसति तंत्र हैं। इसकी विश्वसनीयता अभी इतनी पुख्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने प्रसारित किया पाकिस्तान का दुष्प्रचार 
इससे पहले पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता ने भी भारत के पांच विमानों को मार गिराने का दावा किया था। चाइना डेली ने भी ट्विटर पर भारत के लड़ाकू विमानों को मार गिराने की पोस्ट प्रसारित की है। पाकिस्तान के हुक्मरान का दावा है कि उनके देश की सुरक्षा तैयारियां बिल्कुल चौबंद थी। उन्होंने कहा कि भारतीय लड़ाकू विमानों के पे-लोड रिलीज करते समय ही पाकिस्तानी सुरक्षा तंत्र ने भारत के राफेल और सुखोई लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया। 

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किए 25 हवाई मार्ग, विदेशी विमानों के लिए भी हुए निर्देश जारी

शहबाज शरीफ के खोखले दावे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुसार इनमें से कुछ विमान भारत के कब्जे वाले कश्मीर में गिरे हैं और एक विमान भारत के हिस्से वाले पंजाब राज्य के बठिंडा में गिरा है। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि बठिंडा में एक और भारत प्रशासित कश्मीर (पंपोर, अखनूर, रामबन) में तीन लड़ाकू विमान गिरे हैं। इस मामले में पाकिस्तान की सेना के एक और वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान न तो भारत के लड़ाकू विमानों ने और न ही पाकिस्तान के लड़ाकू विमान ने अपने अपने वायुक्षेत्र का कोई उल्लंघन किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed