{"_id":"5b5f22d74f1c1b827d8b584a","slug":"after-hanuman-karan-acharya-makes-picture-of-lord-ram-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनुमान के बाद बनाई राम की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हनुमान के बाद बनाई राम की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ियों के पीछे वाले शीशे (विंड शील्ड) में आपने हनुमान जी का स्टीकर देखा होगा। इस तस्वीर में हनुमान जी गुस्से में दिखते प्रतीत होते हैं। हनुमान जी के इस चित्र को डिजाइन करनेव वाले शख्स का नाम करन आचार्य है। आचार्य ने अब भगवान राम की एक तस्वीर बनाई है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भगवान राम की इस तस्वीर में करन आचार्य ने उनके चेहरे पर दाढ़ी दिखाकर वनवास के बाद उनके चेहरे के भाव को व्यक्त करने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले मंगलुरु में एक जनसभा में आचार्य की कलाकृति की तारीफ की थी। इस तस्वीर को सोशल मीडिया और कर्नाटक की तमाम गाड़ियों की विंड शील्ड पर लगाकर लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा की थी।
आचार्य ने बताया कि वे जल्द ही भगवान राम की इस तस्वीर को टी-शर्ट और अन्य तरीकों से लोगों के बीच लाएंगे। उन्होंने बताया कि इस नई तस्वीर को उन्होंने एक महीने पहले तैयार कर लिया था। आचार्य ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनकी कलाकृति को जनता का इतना प्यार मिलेगा। गौरतलब है कि करन आचार्य परिधि मीडिया वर्क्स के नाम से एक कंपनी चलाते हैं।

ये है 'एंंग्री हनुमान' की तस्वीर
हनुमान जी की तस्वीर
आचार्य ने भगवान राम की नई तस्वीर के बारे में कहा, 'इसे बनाने में 20 से 30 मिनट का समय लगा। यह तस्वीर उस समय की अभिव्यक्ति है जब भगवान रावण का वध करने गए थे।' उनका कहना है कि जब उन्होंने हनुमान की तस्वीर बनाई थी तो इससे कोई आर्थिक लाभ कमाना उनका उद्देश्य नहीं था।
हालांकि आचार्य कहते हैं कि उस समय उन्हें कॉपीराइट कानून के बारे में ज्यादा पता नहीं था और कई कंपनियों ने बिना उनकी इजाजत के हनुमान की तस्वीर को कपड़ों पर छापकर बेचा और मुनाफा कमाया। लेकिन इस बार वे उम्मीद करते हैं कि इस बार कंपनियां उनकी तस्वीर के व्यावसायिक इस्तेमाल से पहले उनकी इजाजत लेंगी। आचार्य की इच्छा है कि वे अगली तस्वीर माता सीता की बनाएं।