फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After election victory New BJP government may take oath on December 25 in Gujarat

गुजरात में 25 दिसंबर को शपथ ले सकती है नई सरकार, मुख्यमंत्री पर सस्पेंस

Tue, 19 Dec 2017 10:13 PM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Updated Tue, 19 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
After election victory New BJP government may take oath on December 25 in Gujarat
पीएम मोदी, अमित शाह

गुजरात में नई सरकार 25 दिसंबर को शपथ ले सकती है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, 25 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है इसलिए यह शपथग्रहण की तिथि हो सकती है। 2012 में चौथी बार गुजरात के सीएम की जिम्मेदारी संभालने के लिए मोदी ने भी 25 दिसंबर को शपथ ली थी।

विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव जेएन सिंह ने मंगलवार को सरदार पटेल स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने कहा, यहां शपथग्रहण समारोह का कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि उन्होंने महात्मा मंदिर और साबरमती रिवर फ्रंट का भी मुआयना किया। इन दोनों जगहों के नामों पर भी विचार किया जा सकता है। रिवर फ्रंट भाजपा के विकास मॉडल का सबसे बड़ा प्रतीक है। 
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात विधान सभा चुनाव परिणाम: जानिए VIP सीटों का क्या है हाल, कौन जीता, कौन हारा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूत्रों के अनुसार, जल्द ही विधायक दल के नए नेता का चयन कर लिया जाएगा। पार्टी को इस चुनाव में काफी कम अंतर से कांग्रेस पर जीत मिली है। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि भाजपा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। हालांकि चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ही पार्टी चेहरा रहे। 

सूत्रों के अनुसार, जीत का अंतर काफी कम होने के चलते पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री को बदलने पर विचार कर सकता है। इस संबंध में पीएम मोदी और पार्टी का संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। जब विजय रूपाणी से अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, पार्टी ने मेरे चेहरे पर चुनाव लड़ा था लेकिन अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed