फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after ED questioning Robert Vadra writes on Facebook that Truth will always prevail

ईडी से पूछताछ के बाद पहली बार वाड्रा की आई प्रतिक्रिया, फेसबुक पर छलका दर्द

Sun, 10 Feb 2019 09:20 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
after ED questioning Robert Vadra writes on Facebook that Truth will always prevail
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook

प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा पर पिछले कुछ दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा हुआ है। मनी लांडरिंग और विदेश में संपत्तियों को लेकर उनसे अब तक तीन बार ईडी पूछताछ कर चुकी है। शनिवार को भी उनसे ईडी ने कई घंटों तक पूछताछ की। अब उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।

विज्ञापन




वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'सुप्रभात। मैं पूरे देश के अपने उन सभी दोस्तों और परिचितों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो इस समय मेरे साथ हैं। मैं ठीक हूं। किसी भी चीज से निपटने के लिए अनुशासित और अच्छा हूं। जिसमें मुझे डाला जा रहा है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। आप सभी को रविवार को एक सुखी रविवार और एक स्वस्थ हफ्ते की बधाई।'
विज्ञापन


बता दें कि वाड्रा से शनिवार के अलावा छह और सात फरवरी को पूछताछ की गई थी। उनसे पहली बार करीब साढ़े पांच घंटे और दूसरी बार करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। माना जा रहा है कि पिछली बार पूछताछ के दौरान वाड्रा का ‘सामना’ उन दस्तावेजों से कराया गया जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किये हैं। उनमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वाड्रा ने जांच अधिकारी के साथ दस्तावेज साझा किये तथा कहा कि जब उन्हें और दस्तावेज प्राप्त होंगे तो उन्हें भी साझा किया जाएगा। यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड (ब्रिटिश पाउंड) की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन से संबंधित है। यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है।


जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत से यह भी कहा था कि उसे लंदन में कई नयी संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है जो वाड्रा की है। उनमें पचास और चालीस लाख ब्रिटिश पाउंड के दो घर तथा छह अन्य फ्लैट एवं अन्य संपत्तियां हैं। वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed