फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Delhi, caa protest starts in Mumbai, eight people detained

दिल्ली हिंसा के विरोध में मुंबई में लोगों ने किया प्रदर्शन, आठ हिरासत में, हाई अलर्ट जारी

Tue, 25 Feb 2020 10:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Feb 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
After Delhi, caa protest starts in Mumbai, eight people detained
मुंबई में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब आर्थिक राजधानी मुंबई में लोग इस हिंसा के विरोध में सड़क पर उतर आए। देर शाम लोगों ने दिल्ली में हुई हिंसा के विरोध में मुंबई के मरीन ड्राइव पर कैंडललाइट जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।

विज्ञापन

दिल्ली हिंसा को लेकर अलर्ट पर मुंबई 

महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में हिंसा की हालिया घटनाओं को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य पुलिस ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। आजाद मैदान में दिए गए क्षेत्र के अलावा, मुंबई में किसी अन्य विरोध के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन की कोशिश

इससे पहले लोग गेटवे ऑफ इंडिया पर जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पहले ही वहां प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी और इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मरीन ड्राइव पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति भांप वहां से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। 


मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई में ताज होटल के पास स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लोगों और वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए आस-पास की सड़कों पर बैरीकेडिंग लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रहे दिल्ली हिंसा के खिलाफ कैंडललाइट विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान से संबंधित संदेशों को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता बरतने के लिए यह कदम उठाया।


पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) प्रणय अशोक ने कहा, विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान आजाद मैदान को छोड़कर शहर के किसी भी स्थान पर सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग किसी भी गैरकानूनी सभा में शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed