फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after comment on cancer desease himanta biswa sarma tweeted that rahul dogi is like p chidambaram

BJP नेता हेमंत बिस्व सरमा का विवादित बयान- चिदंबरम को बताया राहुल के कुत्ते की पसंद

Thu, 23 Nov 2017 03:19 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
after comment on cancer desease himanta biswa sarma tweeted that rahul dogi is like p chidambaram
चिदंबरम - फोटो : SELF

विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए असम सरकार के स्वास्थय मंत्री हेमंत बिस्व सरमा सफाई में एक और विवादित बयान दे गए हैं। इस बार उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के लिए कमेंट किया है और उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कुत्ते पिडी की पसंद बता डाला। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए सरमा ने असंवेदनशील बयान देते हुए कहा था कि पूर्व में किए गए बुरे कर्मों की वजह से कैंसर जैसी बीमारी हो जाती है। इस पर चिदंबरम ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था पार्टी चेंज करने वाले लोग बातें करने लगते हैं कि पूर्व के बुरे कर्मों के चलते कैंसर हो जाता है। 
विज्ञापन


ट्वीट वॉर के बीच सरमा ने लिखा, 'सर, आप दोबारा कांग्रेस में कब आए थे, क्योंकि जितनी जानकारी है उस हिसाब से आप मनीला कांग्रेस में थे। विशेषाधिकार पाए हुए लोग ही ऐसा कर सकते हैं, जबकि वे आईएनएक्स मीडिया और चिंट फंड जैसे स्कैम में भी शामिल होते हैं। सरमा ने ट्वीट में आगे लिखा की विशेषाधिकार पाए हुए लोगों पिडी बहुत पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: असम के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद, कहा- 'पापियों' को होता है कैंसर

सरमा ने कहा कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश न किया जाए, क्योंकि उन्होंने साफ कहा था कि हिंदुत्व कर्म के सिद्धांत को मानता है और पूर्व में किए कर्मों की सजा जरूर मिलती है। ऐसा आप भी मानते हैं? कैंसर की बीमारी को लेकर दिए बयान पर सफाई देते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने हिंदू दर्शन का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानवीय मूल्यों और धर्म को बढ़ावा नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed