फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After civic notice, illegal structure cleared near Puja Khedkar’s family house: Official

Puja Khedkar: बैकफुट पर पूजा खेडकर और उनका परिवार; नोटिस के बाद घर के पास से अवैध संरचना हटाई

Wed, 17 Jul 2024 04:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 17 Jul 2024 04:21 PM IST
सार

इस बीच उसके माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो के संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
After civic notice, illegal structure cleared near Puja Khedkar’s family house: Official
IAS Puja Khedkar - फोटो : PTI

विस्तार

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पुणे स्थित पारिवारिक बंगले के पास एक अवैध संरचना को हटा लिया गया है। कुछ दिन पहले ही नागरिक निकाय ने इसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पूजा खेडकर के परिवार ने कथित अतिक्रमण को हटा लिया है, क्योंकि पुणे नगर निगम (पीएमसी) की ओर से निर्धारित की गई समय सीमा अभी समाप्त नहीं हुई है। दरअसल, पीएमसी अधिकारियों ने 13 जुलाई को शहर के बानेर रोड इलाके में बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया था। इसमें आईएएस अधिकारी के परिवार से संपत्ति से लगे फुटपाथ पर 60 फीट लंबे, 3 फीट चौड़े और 2 फीट ऊंचे अनधिकृत ढांचे को हटाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन


नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने बंगले पर नोटिस चिपकाकर उनसे सात दिनों में अतिक्रमण हटाने को कहा। नोटिस में कहा गया कि अगर परिवार ऐसा नहीं करता है, तो पीएमसी इसे हटा देगा और उनसे खर्च वसूल करेगा। अधिकारी ने बताया कि पुणे नगर निगम ने अभी तक इस ढांचे को नहीं हटाया है, क्योंकि समयसीमा अभी खत्म नहीं हुई है। परिवार ने संभवतः निजी कर्मचारियों को काम पर रखकर इसे हटवाया होगा।
विज्ञापन


विवादों में क्यों खेडकर परिवार?
बता दें कि पूजा खेडकर पर आईएएस में पद हासिल करने के लिए कथित रूप से दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे का दुरुपयोग करने का आरोप है। इसके अलावा उन पर पुणे कलेक्टर कार्यालय में अपनी तैनाती के दौरान अनुचित आचरण के भी आरोप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के माता-पिता की तलाश जारी
इस बीच उसके माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो के संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें मनोरमा कथित तौर पर पुणे जिले के मुलशी तहसील में एक भूमि विवाद के बाद कुछ लोगों को पिस्तौल दिखा धमकाती नजर आ रही थीं। घटना महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिलीप खेडकर की ओर से खरीदी गई जमीन से संबंधित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed