फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Cabinet Meeting Now sugar mills can make ethanol from sugarcane juice

Cabinet: अब गन्ने के रस और शीरे से इथेनॉल बना सकते हैं चीनी मिल, एक सप्ताह पुराना फैसला सरकार ने लिया वापस

Sat, 16 Dec 2023 03:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 03:56 AM IST
सार

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि आपूर्ति वर्ष 2023-24 (नवंबर-अक्तूबर) में इथेनॉल उत्पादन के लिए 17 लाख टन चीनी की कुल सीमा के भीतर गन्ने के रस और बी-हैवी शीरे दोनों के इस्तेमाल का विकल्प चीनी मिलों को दिया गया है।

विज्ञापन
After Cabinet Meeting Now sugar mills can make ethanol from sugarcane juice
पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार ने अपना एक सप्ताह पुराना फैसला पलटते हुए आपूर्ति वर्ष 2023-24 में चीनी मिलों को इथेनॉल बनाने के लिए गन्ने के रस और बी-हैवी शीरा दोनों के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। हालांकि, इसके लिए चीनी की अधिकतम सीमा 17 लाख टन तय की गई है। उद्योग जगत की सरकार के पुराने फैसले को वापस लेने की मांग के बाद मंत्रियों की एक समिति ने शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि आपूर्ति वर्ष 2023-24 (नवंबर-अक्तूबर) में इथेनॉल उत्पादन के लिए 17 लाख टन चीनी की कुल सीमा के भीतर गन्ने के रस और बी-हैवी शीरे दोनों के इस्तेमाल का विकल्प चीनी मिलों को दिया गया है। उन्होंने कहा, हम इथेनॉल बनाने में इस्तेमाल होने वाले गन्ने के रस और बी-हैवी शीरे के अनुपात पर निर्णय लेने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। चालू आपूर्ति वर्ष में गन्ने के रस से पहले ही कुछ इथेनॉल बनाया जा चुका है। सरकार ने 7 दिसंबर को इथेनॉल उत्पादन में गन्ने के रस और चीनी सिरप के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। हालांकि, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) से मिले मौजूदा प्रस्तावों के लिए इथेनॉल की आपूर्ति की अनुमति दी थी।

विज्ञापन

तो बन चुका है 6 लाख टन इथेनॉल
खाद्य मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने कहा, पिछला आदेश जारी करने से पहले गन्ने के रस से करीब 6 लाख टन इथेनॉल बनाया जा चुका था। सरकार का अनुमान है कि 2023-24 के पेराई सत्र में देश का चीनी उत्पादन घटकर 3.2-3.3 करोड़ टन रह सकता है। इससे पिछले पेराई सत्र में यह 3.7 करोड़ टन से अधिक रहा था। उपज कम होने की आशंका से चीनी उत्पादन में गिरावट अनुमान है। इसे देखते हुए सरकार ने पिछले सप्ताह इथेनॉल उत्पादन में गन्ने के रस और शीरे के इस्तेमाल पर रोक लगाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed