फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After bomb threat, plane returned from Afghanistan to Delhi, permission of Vistara going to Germany was cancel

Vistara Threat: बम की धमकी के बाद अफगानिस्तान से दिल्ली लौटा विमान, जर्मनी जा रहे विस्तारा को मिली अनुमति रद्द

Sun, 20 Oct 2024 11:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 20 Oct 2024 11:27 PM IST
सार

Bomb Thearts: बम की धमकी के कारण दिल्ली से फ्रेंकफर्ट जा रही विस्तारा के विमान को अफगानिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र के इस्तमाल की अनुमति नहीं दी। जिसके कारण विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
After bomb threat, plane returned from Afghanistan to Delhi, permission of Vistara going to Germany was cancel
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : x.com/@airvistara

विस्तार

भारत में इन दिनों लगातार विमानों को बम की धमकी के कारण देश-विदेश की सभी विमानें प्रभावित हो रही है। रविवार को दिल्ली से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट जाने वाले विमान को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और वापस दिल्ली में आना पड़ा। क्योंकि बम की धमकी के कारण अफगानिस्तान ने विस्तारा के विमान को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी। बता दें कि फ्रैंकफर्ट के लिए भारत से उड़ान भरते समय विमानों को पाकिस्तान अफगानिस्तान और कुछ अन्य देशों के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरता है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान ने नहीं दी अनुमति
जानकारी के अनुसार दिल्ली से फ्रेंकफर्ट जाने वाले विस्तारा विमान को अफगानिस्तान के अधिकारियों ने अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि वहां बम की धमकी थी। जिसके कारण विमान को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि नई दिल्ली से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट जाने वाली उड़ान यूके25 को बोइंग 787 विमान द्वारा संचालित किया गया था और इसमें 240 से अधिक लोग सवार थे। हालांकि इस मामले पर एयरलाइन की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली वापस आया विमान
वहीं इस मामले में सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के अधिकारियों द्वारा अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति न दिए जाने के बाद विमान वापस लौटा और लगभग 1620 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। विस्तारा विमान ने लगभग 1 बजकर 100 मिनट में नई दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। जिसके बाद एयरलाइन ने 4 बजकर 19 मिनच पर एक्स पर एक पोस्ट में कहा था दिल्ली से फ्रैंकफर्ट (DEL-FRA) जाने वाली फ्लाइट UK25 वापस दिल्ली लौट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




100 से ज्यादा उड़ानों को बम की धमकी
भारत सरकार के लिए लगातार विमानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी एक चुनौती के तौर पर बन गई है। बीते इस सप्ताह की बात करें तो इस सप्ताह लगभग 100 उड़ानों को बम की धमकी मिली है, लेकिन वे झूठी निकलीं। वहीं धमकी के प्रभावित हो रहे विमानों को लेकर शनिवार को विस्तारा ने कहा था कि उसे यूके25 सहित छह उड़ानों के लिए सुरक्षा संबंधी धमकी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed