फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After BJP worker another murder of youth in Karnataka, 144 imposed

Karnataka: मंगलुरु में युवक की नृशंस हत्या, धारा 144 लागू, मुस्लिमों को घरों में नमाज पढ़ने का निर्देश

Fri, 29 Jul 2022 09:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 29 Jul 2022 09:24 AM IST
सार

हालात तनावपूर्ण होते देख मंगलुरु जिले के सूरतकल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने कस्बे के मुस्लिमों से कहा है कि वे आज जुमे की नमाज अपने घरों में ही अदा करें। 

विज्ञापन
After BJP worker another murder of youth in Karnataka, 144 imposed
सूरतकल में युवक की हत्या से तनाव, धारा 144 लागू - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मंगलुरु जिले में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। दो दिन पूर्व दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे में एक भाजपा नेता को भी इसी तरह सरेआम धारदार हथियारों से गला रेतकर मार डाला था। 

विज्ञापन

हालात तनावपूर्ण होते देख मेंगलुरु जिले के सूरतकल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने कस्बे के मुस्लिमों से कहा है कि वे आज जुमे की नमाज अपने घरों में ही अदा करें।सूरतकल मंगलुरु जिले के बाहरी हिस्से में स्थित है। यहां 23 साल के युवक की चार-पांच अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गुरुवार शाम हत्या कर दी। इसी तरह की घटना दो दिन पूर्व दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू के साथ हुई थी। तीन बाइक सवार हमलावरों ने उनकी दुकान के सामने उन्हें मार डाला था। मंगलवार रात जब नेट्टारू अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तब यह घटना हुई थी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में टिप्पणियों से बचें युवा
राज्य के एडीजी आलोक कुमार ने बताया कि हाल ही में ऐसी दो-तीन वारदातें हुई हैं। हम जांच करेंगे कि इनकी कड़ियां जुड़ी हुई हैं क्या। कल हुई हत्या के आरोपियों व हत्या के मकसद का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने युवकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया में ऐसी टिप्पणियां करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार के अनुसार 28 जुलाई की रात 8 बजे सूरतकल के कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड पर 23 साल के युवक पर चार-पांच युवकों ने बेरहमी से हमला किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूरतकल थाने में केस दर्ज किया गया है। सूरथकल, मुल्की, बाजपे, पनंबूर में धारा 144 लागू की गई है। घटना के बाद संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सूरतकल में बड़ी सभा पर प्रतिबंध लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। 


मुस्लिमों से अनुरोध, अफवाहों से सावधान रहें

मंगलुरु पुलिस ने मुस्लिम नेताओं से भी अनुरोध किया कि वे अपने घरों में ही नमाज अदा करें। कमिश्नर की सीमा के तहत सभी शराब की दुकानें 29 जुलाई को बंद रहेंगी। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। घटना के पीछे के मकसद की जांच और दोषियों की पहचान की जा रही है। 

हत्या का जल्द खुलासा होगा : एडीजीपी
कर्नाटक के एडीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि युवक की अंत्येष्टि शांतिपूर्वक हो गई है। अब जांच पर फोकस है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या में इस्तेमाल वाहन से अहम सुराग मिलेंगे। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। धारा 144 कल सुबह तक लागू रहेगी। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed