{"_id":"5c0c9a3dbdec22416e626fa2","slug":"after-bjp-rally-trinamool-leaders-purified-ground-with-cow-dung-and-gangajal-as-per-hindu-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की रैली के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इस वजह से ग्राउंड का किया 'शुद्धिकरण'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की रैली के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इस वजह से ग्राउंड का किया 'शुद्धिकरण'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूच बिहार
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
तृणमूल कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल बेंच ने भाजपा की रथ यात्रा के कार्यक्रम को इजाजत देने से इंकार कर दिया था। जिसकी वजह से भाजपा को उत्तरी बंगाल के कूच बिहार में कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस ने उस रैली ग्राउंड को गाय के गोबर और गंगाजल से हिंदू रीति-रिवाज से शुद्ध किया जहां एक दिन पहले भाजपा ने रैली की थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह हजारो तृणमूल समर्थक रैली ग्राउंड पर पहुंचे और वहां बांस के डंडों से बैरिकेडिंग की। कार्यकर्ताओं ने वहां पार्टी के झंडे गाड़े। इस रैली ग्राउंड को भाजपा के एक समर्थक ने रैली करने के लिए भाजपा को दिया था। शुद्धीकरण पर तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रबिंद्रनाथ घोष ने कहा, 'हमने स्थल को केवल गाय के गोबर और गंगाजल से शुद्ध किया। इसी वजह से वहां हमारे झंडे लगे हुए थे। इस शुद्धिकरण कार्यक्रम की घोषणा ममता बनर्जी ने की थी।'
विज्ञापन
तृणमूल के नेता पंकज घोष ने कहा, 'भाजपा ने यहां से सांप्रदायिक संदेश दिया। यह भगवान मदनमोहन की धरती है इसलिए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हमने इस स्थल का शुद्धिकरण किया है।' कोलकाता वापस आने पर भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, 'जो लोग जानते हैं उन्हें पता है कि शुद्धता के लिए गाय का गोबर और गंगाजल का उपयोग करके उन्होंने गुनाह किया है। हम शुद्ध राजनीति करते हैं। पहले की गई घोषणा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरी बंगाल के सिलिगुड़ी में 16 दिसंबर को एक रैली को संबोधित करेंगे।'
विज्ञापन
कूच बिहार में भाजपा द्वारा रैली करने के बाद उस ग्राउंड का शुद्धिकरण किए जाने पर घोष ने कहा, 'हमने कोई रैली नहीं की। हम वहां केवल मौजूद लोगों का धन्यवाद करने के लिए गए थे।' तृणमूल जिला नेताओं ने घोषणा की है कि जब-जब भाजपा रैली करेगी उसके बाद गाय के गोबर, पानी और संभव हुआ तो गंगाजल से सड़कें साफ की जाएंगी। उन्होंने प्रतिज्ञा की है कि वह जुलूस निकालेंगे और किर्तन करेंगे।
West Bengal: TMC workers purified ground with gangajal & cow dung water in Cooch Behar y'day after BJP held a rally there. Pankaj Ghosh, party leader says, "BJP gave a communal message here. This is the land of lord Madanmohan so as per Hindu traditions we purified the place" pic.twitter.com/r9KbfhmRPz
— ANI (@ANI) December 9, 2018