फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Ayodhya now Shiv Sena President Uddhav Thackeray will visit Varanasi

अयोध्या के बाद अब काशी जाएंगे उद्धव ठाकरे, 24 को राममंदिर के लिए शक्ति प्रदर्शन करेगी शिवसेना 

Sun, 23 Dec 2018 12:29 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 23 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
After Ayodhya now Shiv Sena President Uddhav Thackeray will visit Varanasi
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या जा चुके शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी का भी दौरा करेंगे। इससे पहले वे राम मंदिर के नाम पर पंढरपुर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। आगामी 24 दिसंबर को पंढरपुर में करीब पांच लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद उनका वाराणसी (काशी) जाने की योजना है।
विज्ञापन


शिवसेना पिछले कुछ समय से अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है। उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा इसी उद्देश्य के तहत था। अयोध्या से लौटने के बाद शिवसेना लगातार इसको लेकर अपने मित्र दल भाजपा को भी लगातार घेर रही है। बीते नवंबर महीने में ठाकरे परिवार पहली बार अयोध्या पहुंचा था। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के बाहर शिवसेना अध्यक्ष के पहले कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद शिवसेना राम मंदिर को लेकर और आक्रामक हो गई है। सोमवार को पंढरपुर में होने वाली रैली में मुंबई से एक लाख शिवसैनिकों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए शिवसेना के शाखाओं पर तैयारियां शुरू है। रैली को सफल बनाने के लिए शिवसेना के सारे मंत्री जोरशोर से जुटे हैं। पंढरपुर में होने वाली रैली में मंच पर उद्धव के साथ साधु-संतों को भी स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझा जा रहा है कि उद्धव राम मंदिर को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलेंगे। इस दौरान उद्धव मुंबई से पंढरपुर तक चलने वाली राज्य परिवहन महामंडल की विठाई बस सेवा को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। सूत्रों के अनुसार पंढरपुर के बाद उद्धव का अगला दौरा वाराणसी का होगा। हालांकि, पार्टी ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed