{"_id":"5bfd9968bdec2241a73a7141","slug":"after-ayodhya-and-nagpur-now-big-gathering-for-dharam-sabha-of-vhp-at-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या-नागपुर के बाद मुंबई में विहिप की विराट धर्मसभा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या-नागपुर के बाद मुंबई में विहिप की विराट धर्मसभा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
vhp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या और नागपुर में धर्मसभा आयोजित करने के बाद अब विश्व हिंदू परिषद ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का रुख किया है। विहिप अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि स्थान पर भव्य राम मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाएं दूर करने के लिए आगामी दो दिसंबर को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) एमएमआरडीए ग्राउंड में विराट धर्मसभा का आयोजन करेगी।
2 दिसंबर को मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में जुटेंगे डेढ़ लाख रामभक्त
विहिप का दावा है कि इस धर्म सभा में डेढ़ लाख रामभक्त उपस्थित होंगे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए विहिप अयोध्या, नागपुर और कई अन्य शहरों के बाद पूरे देश भर में इसी तरीके के धर्म सभाओं का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी से मुंबई में विश्व हिंदू परिषद द्वारा यह भव्य विराट धर्म सभा आयोजित की गई है।
राम जन्मभूमि मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद ने अब तक अनेक धर्म सभाओं का आयोजन किया है। विहिप की सरकार से मांग है कि संसद के शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर या कानून पारित कर राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग निश्चित करें।