{"_id":"68e4e7c7306c9048e60c1a88","slug":"after-2-days-of-devastation-in-north-bengal-roads-reopen-but-wounds-run-deep-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: उत्तर बंगाल में दो दिन की तबाही के बाद जनजीवन सामान्य; सड़कें खुलीं, पुलों का मरम्मत कार्य जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: उत्तर बंगाल में दो दिन की तबाही के बाद जनजीवन सामान्य; सड़कें खुलीं, पुलों का मरम्मत कार्य जारी
Tue, 07 Oct 2025 03:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दार्जिलिंग/सिलीगुड़ी।

Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
West Bengal: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। बचाव कार्य जारी हैं, टूटी सड़कों और पुलों की मरम्मत हो रही है, जबकि कुछ मार्ग अभी भी जोखिमभरे हैं। मौसम साफ होने पर दार्जिलिंग के लोगों को आज बर्फ से ढकी कंचनजंघा का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश के बाद तबाही के निशान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर बंगाल की पहाड़ियों और तलहटी में दो दिनों तक मूसलाधार बारिश और बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद अब तक तीस लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग गायब बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
ये भी पढ़ें: बारिश-भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने दार्जिलिंग पहुंचे रिजिजू; MP-MLA पर हमले को लेकर TMC को घेरा
आज सुबह जब आसमान साफ हुआ तो दार्जिलिंग के निवासियों को बर्फ से ढकी कंचनजंगा की एक झलक देखने को मिली। यह नजारा दो दिनों की कष्ट देने वाली मूसलाधार बारिश के बाद राहत देने वाला था। बारिश रुकने के साथ ही बचाव दल चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। लापता लोगों के लिए खोज अभियान जारी है। जबकि अन्य टूटी सड़कों और पुलों की मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन
उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने बताया कि सोमवार शाम तक मृतकों की संख्या 30 हो गई थी और इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि चार लोग अब भी लापता हैं और भूस्खलन प्रभावित दूर-दराज के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। पहाड़ियों में फंसे हजारों पर्यटकों को घर लौटने के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान किए।
ये भी पढ़ें: 'बाढ़ प्रबंधन के तहत बंगाल को ₹1290 करोड़ से अधिक जारी किए गए', ममता के आरोप पर केंद्र का जवाब
दार्जिलिंग को सिलीगुड़ी से जोड़ने वाली हिल कार्ट और पंखाबारी रोड आपात मरम्मत कार्यों के बाद बहाल कर दी गईं। इससे पर्यटकों को आखिरकार मैदानी इलाकों की ओर जाने की अनुमति मिल गई। ये दोनों रोड यहां की जीवनरेखा मानी जाती हैं। लेकिन अन्य मार्ग जोखिम वाले बने हुए हैं।
दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश ने दिन में दुधिया के पास टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, स्थिति में सुधार हो रहा है। फिर भी कुछ हिस्सों में यात्रा करना अभी भी जोखिम भरा है। उन्होंने कहा, पुल के ढहने से मिरिक मार्ग से संपर्क टूट गया है। हम हिल कार्ट और पंखाबारी रोड के जरिए आवाजाही की सुविधा दे रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन