{"_id":"624853ce0d8cfe07c01dae51","slug":"afspa-law-removed-union-minister-kiren-rijiju-praises-narendra-modi-slam-congress-policy-over-eastern-indian-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफस्पा: केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कानून हटाने को लेकर कही बड़ी बात, बोले- पूर्वोत्तर जल्द ही आर्थिक केंद्र बनेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफस्पा: केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कानून हटाने को लेकर कही बड़ी बात, बोले- पूर्वोत्तर जल्द ही आर्थिक केंद्र बनेगा
Sat, 02 Apr 2022 07:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:16 PM IST
सार
रिजिजू ने कहा कि हम सुनते थे कि पूर्वोत्तर को देश की मुख्यधारा में लाना है। मैं आज कह सकता हूं कि यह पहले से ही देश की मुख्यधारा में है। यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है और देश का एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बन जाएगा।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम, नगालैंड और मणिपुर के अधिकांश हिस्सों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) हटाने को लेकर भाजपा ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। केंद्र के इस ऐतिहासिक फैसले का हवाला देते हुए भाजपा ने कहा कि इससे पूर्वोत्तर में शांति बहाल हुई है। यह क्षेत्र अब मुख्यधारा का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और विद्रोही समूहों के साथ बातचीत के दोतरफा दृष्टिकोण का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि पूरा देश और खासकर पूर्वोत्तर की जनता शांतिपूर्ण क्षेत्र की प्रतीक्षा कर रहा था। अब वह इंतजार भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र को तबाह करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा दिल दिखाया जिसकी इस क्षेत्र को जरूरत थी। क्षेत्र के लोग चाहते थे कि सरकार उन तक पहुंचे। रिजिजू ने कहा कि क्षेत्र से अफस्पा को पूरी तरह से हटाने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी के सपने को भी साकार किया जाएगा।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा कि हम सुनते थे कि पूर्वोत्तर को देश की मुख्यधारा में लाना है। मैं आज कह सकता हूं कि यह पहले से ही देश की मुख्यधारा में है। यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है और देश का एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से इस क्षेत्र पर उचित ध्यान दिया गया है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह अपने अब तक के कार्यकाल में 50 से अधिक बार इस क्षेत्र का दौरा करेंगे।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी पूर्वोत्तर में शांति बहाल करने और विकास को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार के काम की सराहना की और कहा कि इसने क्षेत्र और देश के सामने मौजूद प्रमुख मुद्दों को सुलझाया है।