फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   African Swine flu detected in Assam thousands of pigs died due to it

असम में अफ्रीकी स्वाइन फीवर से 2500 सूअरों की मौत, देश में बीमारी का पहला मामला

Mon, 04 May 2020 05:54 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 04 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
African Swine flu detected in Assam thousands of pigs died due to it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

एक ओर देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है तो दूसरी ओर असम में स्वाइन फीवर की आहट हुई है। असम सरकार ने रविवार को बताया कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य के सात जिलों के 306 गांवों में करीब 2500 सूअरों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


राज्य के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद भी राज्य तुरंत सूअरों को मारने के स्थान पर इस अत्यधित संक्रामण बीमारी को रोकने के लिए दूसरा तरीका अपनाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने इस बात की पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फीवर है। केंद्र सरकार ने में जानकारी दी है कि यह इस बीमारी का देश में पहला मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई साल 2019 की जनगणना के मुताबिक असम में सूअरों की संख्या 21 लाख थी, लेकिन अब यह बढ़ कर करीब 30 लाख हो गई है। 

बोरा ने कहा, 'हमने विशेषज्ञों से चर्चा की है कि क्या हम तुरंत मारने के स्थान पर सूअरों को बचा सकते हैं। इस बीमारी से प्रभावित सूअर की मृत्यु लगभग निश्टित होती है। इसलिए हमने अभी तक बीमारी से बचे सूअरों को बचाने के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed