{"_id":"610dd4ef8ebc3ef599115196","slug":"afghansitan-india-condemns-removal-of-religious-flag-from-gurdwara-by-taliban-manjinder-singh-seeks-help-from-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान : तालिबान के हटाने के बाद गुरुद्वारे में फिर से लगाया गया धार्मिक ध्वज, भारत ने की थी निंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफगानिस्तान : तालिबान के हटाने के बाद गुरुद्वारे में फिर से लगाया गया धार्मिक ध्वज, भारत ने की थी निंदा
Sat, 07 Aug 2021 01:25 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:25 PM IST
सार
अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से थलला साहिब गुरुद्वारे से निशान साहिब उतारने की घटना की भारत द्वारा कड़ी निंदा के बाद एक बार फिर से इसे पूर्व स्थिति में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa
- फोटो : Social Media
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से थलला साहिब गुरुद्वारे से निशान साहिब उतारने की घटना की भारत द्वारा कड़ी निंदा के बाद एक बार फिर से निशान साहिब को पूर्व स्थिति में लगा दिया गया है। बता दें कि तालिबान द्वारा इस तरह के कदम उठाने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कड़ी निंदा की थी। साथ ही भारत सरकार ने इस मामले में कारवाई करने की मांग करते हुए निशान साहिब तुरंत लगाए जाने की मांग की थी। सरकार ने कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास रहा है कि अफगानिस्तान का भविष्य ऐसा होना चाहिए, जहां अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा हो।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के गुरुद्वारा थलला साहिब में तालिबान की ओर से निशान साहिब उतारने की घटना से सिख समाज में गुस्सा है। इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से पहल करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मामले में सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार को अफगानिस्तान सरकार से बात करके दोषियों पर कारवाई करने के लिए अपील की है। इसके साथ ही ये पवित्र स्थान जो गुरुनानक देव जी का पवित्र स्थान है, उसको पहले की तरह ठीक कराके निशान साहिब स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां सिख भाई काफी डरे हुए हैं, वहां के माहौल को देखते हुए कमिटी 500 परिवारों को लेकर आई।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका ने एक मई को अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर दी थी। जिसके बाद से तालिबान व्यापक हिंसा का सहारा लेकर पूरे अफगानिस्तान में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमेरिका पहले ही अपने अधिकांश सुरक्षा बलों को वापस बुला चुका है। अब अमेरिका 31 अगस्त तक सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया को पूरा करना चाहता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत अफगानिस्तान में विकसित हो रही सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। वह तत्काल और व्यापक संघर्ष विराम का आह्वान करता रहा है
अफगानिस्तान में तालिबानियों की इस कायराना हरकत से देशभर के सिख समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द ही अफगान सरकार से बात करके थलला साहिब गुरुद्वारे में लगे निशान साहिब को फिर से स्थापित करवाएगी- मनजिंदर सिंह सिरसा