फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghanistan students studying in india going through financial crisis because their parents are unable to send them money

संकट: आर्थिक तंगी में हैं भारत में फंसे 2142 अफगानी छात्र, बदहाल परिवार नहीं भेज पा रहा पैसा

Wed, 15 Sep 2021 05:48 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:48 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि आईसीसीआर के माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों को अलग-अलग स्तर पर विभिन्न स्कॉलरशिप मिलती है। यह अधिकतम 25 हजार रुपये मासिक तक है। लेकिन जिन छात्रों के कोर्स की अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें नियमों के अनुसार अब स्कॉलरशिप भी नहीं दी जा सकती....

विज्ञापन
Afghanistan students studying in india going through financial crisis because their parents are unable to send them money
अफगान छात्र - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में हजारों अफगानी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। अफगानिस्तान की स्थिति देखकर वे अपने देश वापस भी नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए यहां रहना भी मुश्किल हो गया है। आर्थिक बदहाली से गुजर रहे अफगानी छात्रों के अभिभावक उनके लिए पैसा नहीं भेज पा रहे हैं जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अकेले इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर) के माध्यम से विभिन्न कोर्स में पढ़ाई कर रहे ऐसे छात्रों की संख्या 2142 है। इनमें 400 छात्रों के कोर्स की अवधि भी खत्म हो गई है, जिसके बाद उन्हें मिलने वाली स्कॉलरशिप भी बंद हो गई है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि आईसीसीआर के माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों को अलग-अलग स्तर पर विभिन्न स्कॉलरशिप मिलती है। यह अधिकतम 25 हजार रुपये मासिक तक है। लेकिन जिन छात्रों के कोर्स की अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें नियमों के अनुसार अब स्कॉलरशिप भी नहीं दी जा सकती। सबसे ज्यादा मुश्किल इन्हीं छात्रों के सामने आई है क्योंकि एक तरफ तो आर्थिक बदहाली से गुजर रहे अफगानिस्तान से उनके मां-बाप उनके लिए आर्थिक मदद नहीं भेज पा रहे हैं, तो यहां उनका कोर्स समाप्त हो जाने के बाद उन्हें मिलने वाली स्कॉलरशिप भी बंद हो गई है। ऐेसे छात्रों की संख्या करीब 400 है।

विज्ञापन

क्या निकल सकता है रास्ता

अधिकारी के अनुसार, इन छात्रों की वीजा अवधि भी समाप्त हो गई है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध कर दिया गया है, लेकिन असली समस्या इन्हें यहां आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की है। इन छात्रों को यहां अस्थाई तौर पर कोई रोजगार भी नहीं मिल रहा है जिससे उनकी समस्या बढ़ गई है। विषम स्थिति में फंसे अफगानी छात्र संस्था के दूसरे कोर्स में प्रवेश लेकर यहां रहने और स्कॉलरशिप जारी ऱखने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

800 छात्र भारत आने के लिए कर रहे फोन

एक तरफ भारत में पढ़ने वाले अफगानिस्तान के छात्र अपने घर वापस नहीं जाना चाहते, तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान के लगभग 800 छात्र भारत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई के लिए आवेदन कर चुके हैं और उनका आवेदन स्वीकार भी किया जा चुका है। लेकिन अफगानिस्तान से वायु सेवाएं बंद होने के कारण वे भारत नहीं आ पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये छात्र अपने शिक्षण संस्थाओं से यह अनुरोध कर रहे हैं कि वे अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से बात कर उनके भारत आने की विशेष व्यवस्था करने का अनुरोध करें ताकि वे सुरक्षित भारत पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed