अभियान: अफगानिस्तान से लौटने वाले लोगों को लगाए जा रहे मुफ्त टीके, दिल्ली हवाई अड्डे पर पोलियो और एफआईपीवी की दी जा रही वैक्सीन
अफगानिस्तान से लौटने वालों को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पोलियो, ओपीवी और एफआईपीवी के मुफ्त टीके लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां से लौट रहे हैं। लौटने वालों में भारतीय भी शामिल हैं। अफगानिस्तान से तीन सौ से ज्यादा भारत के लोग अपना वतन लौट चुके हैं और बाकी बचे लोगों को भी लाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में अफगानिस्तान से लौटने वालों को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पोलियो ओपीवी और एफआईपीवी की मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से लौटने वाले भारतीयों को हवाई अड्डे पर मुफ्त वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
"We have decided to vaccinate Afghanistan returnees with free Polio Vaccine - OPV & fIPV, as a preventive measure against Wild Polio Virus. Take a look at the vaccine drive at Delhi International Airport," tweets Union Health Minister Mansukh Mandaviya. pic.twitter.com/FsVG4JNGzh
— ANI (@ANI) August 22, 2021