फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghanistan: India granted e-visas to 100 Sikhs, Hindus on priority after Kabul Gurdwara attack

Kabul Gurdwara attack: IS ने ली काबुल गुरुद्वारा हमले की जिम्मेदारी, भारत ने 100 सिख-हिंदुओं को जारी किया ई-वीजा

Sun, 19 Jun 2022 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

शनिवार को काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों ने एक गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं सात लोग घायल हो गए थे। इसके बाद गृह मंत्रालय ने देर रात बैठक के बाद प्राथमिकता के आधार पर ई-वीजा जारी करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
Afghanistan: India granted e-visas to 100 Sikhs, Hindus on priority after Kabul Gurdwara attack
काबुल में गुरुद्वारा पर आतंकी हमला - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अफगानिस्तान में सिख हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में रह रहे 100 से ज्यादा सिख हिंदुओं को ई-वीजा प्रदान किया है। जानकारी के मुताबिक, इन्हें प्राथमिकता के आधार पर वीजा दिया गया है, जिससे ये अपने वतन वापस लौट सकें। इस ई-वीजा को ऑनलाइन हासिल किया जा सकता है। भारत सरकार की ओर से यह कदम काबुल हमले के बाद उठाया गया है।  

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों ने एक गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं सात लोग घायल हो गए थे। वहीं अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक के भरे ट्रक को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक कर बड़ी घटना को नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


देर रात बैठक में लिया गया फैसला
न्यूज एंजेसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने देर रात बैठक के बाद यह निर्णय लिया और ई-वीजा जारी किए। दरअसल, काबुल में हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रांत ने ली। आतंकी संगठन की ओर से दावा किया गया कि हमले में सबमशीन गन और हथगोले के अलावा, चार आईईडी और एक कार बम का भी इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैगंबर के अपमान का लिया बदला
आतंकी संगठन की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि यह हमला भारतीय राजनेता द्वारा पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया था। दावा किया गया कि हमले में 50 से ज्यादा हिंदू-सिख व तालिबान सदस्य मारे गए। हालांकि, आधिकारिक बयान में दो लोगों की मौत की बात सामने आई। 


घटनाक्रम पर भारत की नजर 
काबुल में हुए हमले के बाद भारत इस घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री एस जयशंकर का हमले के बाद बयान सामने आया है। उन्होंने कहा सभी को इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, हम घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed