फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aero India 2025: HAL assures delivery of LCA Tejas to IAF, says technical issues resolved

LCA Tejas: देरी के बीच HAL ने भारतीय वायुसेना को 'तेजस' की आपूर्ति का आश्वासन दिया; कहा- तकनीकी मुद्दे हल हुए

Wed, 12 Feb 2025 09:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Feb 2025 09:41 AM IST
सार

एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कुछ तकनीकी मुद्दे थे, जिन्हें सुलझा लिया गया है। वायुसेना प्रमुख की चिंता समझ में आती है। विभिन्न स्तरों पर बैठकें हुई हैं और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एचएएल जल्द ही विमान की आपूर्ति करेगा। बयान ऐसे वक्त आया है, जब मामले में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की चिंता और नाराजगी की खबरें मीडिया में आ रही हैं। 

विज्ञापन
Aero India 2025: HAL assures delivery of LCA Tejas to IAF, says technical issues resolved
LCA Tejas - फोटो : PTI

विस्तार

हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' बना रही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही भारतीय वायुसेना को विमान की आपूर्ति शुरू कर देगा। कंपनी की ओर से कहा गया कि सभी तकनीकी दिक्कतें अब दूर हो गई हैं। बयान ऐसे वक्त आया है, जब मामले में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की चिंता और नाराजगी की खबरें मीडिया में आ रही हैं। 

विज्ञापन


'देरी केवल उद्योग की सुस्ती के कारण नहीं'
एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डीके सुनील ने कहा, 'यह देरी केवल उद्योग की सुस्ती के कारण नहीं है।' एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कुछ तकनीकी मुद्दे थे, जिन्हें सुलझा लिया गया है। वायुसेना प्रमुख की चिंता समझ में आती है। विभिन्न स्तरों पर बैठकें हुई हैं और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एचएएल जल्द ही विमान की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन


'चिंता को अच्छी तरह से समझा गया'
उन्होंने कहा, 'हमने अब वादा किया है कि हमारे पास सभी ढांचे तैयार होंगे। हमने यह बता दिया है। हमने विभिन्न स्तरों पर कई बैठकें की हैं। हम इसे बना रहे हैं। एक बार इंजन उपलब्ध हो जाने के बाद इसकी डिलिवरी को शुरू कर दिया जाएगा। मुझे लगता है कि चिंता को अच्छी तरह से समझा गया है। इस पर कोई संदेह नहीं है और एक टीम के रूप में हम सभी इस पर केंद्रित हैं। हम विमान की डिलीवरी शुरू कर देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल की ओर से चिंता व्यक्त करने की खबर
सुनील की प्रतिक्रिया वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह की ओर से भारतीय वायुसेना को तेजस की डिलीवरी में कथित देरी पर कुछ चिंता व्यक्त करने की खबरों के बीच आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed