{"_id":"5a8a6e294f1c1bd34b8b9860","slug":"advocate-vijay-aggarwal-to-be-the-lawyer-for-niravmodi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय अग्रवाल होंगे नीरव मोदी के वकील, 2G में कई आरोपियों की तरफ से लड़ चुके हैं केस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विजय अग्रवाल होंगे नीरव मोदी के वकील, 2G में कई आरोपियों की तरफ से लड़ चुके हैं केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरव मोदी ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए देश के जाने माने वकील को नियुक्त किया है। उन्होंने 2जी स्पैक्ट्रम केस लड़ने वाले एडवोकेट विजय अग्रवाल को अपना वकील बनाया है।एडवोकेट विजय अग्रवाल ने 2जी केस के कई आरोपियों की तरफ से केस लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले से देश की सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील कर दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने महाघोटाले के बाद वित्त मंत्रालय और पीएनबी के मैनेजमेंट को तलब किया है। वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि मार्च 2017 तक देश की समस्त बैंकों ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की कंपनियों को करीब 176 अरब रुपये की बैंक गारंटी और लोन दे रखा था।
विज्ञापन