फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report: Rs 189 cr received by 26 regional parties in donations in 2021-22

ADR: पिछले साल 26 क्षेत्रीय दलों को मिला 189 करोड़ का चुनावी चंदा, आप के खाते में आई इतनी विदेशी राशि

Mon, 24 Apr 2023 08:18 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 24 Apr 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार
नकदी के रूप में आप पार्टी ने एक लाख रुपये प्राप्त किए। आप को 20,000 रुपये से अधिक के कुल चंदे का करीब 4.78 फीसदी या 1.828 करोड़ रुपये विदेशों से मिला है। इसी महीने आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।
loader
ADR Report: Rs 189 cr received by 26 regional parties in donations in 2021-22
aap - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले साल देशभर के 26 क्षेत्रीय दलों को 189 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसमें से 85 फीसदी हिस्सा जदयू और सपा समेत सिर्फ पांच दलों के खाते में आया। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में दी।


एडीआर द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार, एआईडीएमके, बीजेडी, एनडीपीपी, नेशनल कांफ्रेंस समेत कई अन्य दलों ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कोई दान घोषित नहीं किया। इन क्षेत्रीय दलों को 20,000 रुपये से कम और ज्यादा वाले 5,100 दान से कुल 189.801 करोड़ रुपये मिले। इनको मिले कुल चंदे का 85.46 फीसदी या 162.21 करोड़ रुपये पांच क्षेत्रीय दलों टीआरएस, आप, जदयू, सपा और वाईएसआर कांग्रेस को मिला।


जदयू को मिलने वाले चंदे में आई कमी
टीआरएस, आप, सपा और वाईएसआर-कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में अपने चंदे में बढ़ोतरी की जानकारी दी। वहीं, जदयू का कहना है कि उसको मिलने वाले चंदे में कमी आई है। टीआरएस को सबसे ज्यादा 14 दान से 40.90 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बाद आप ने जानकारी दी कि उसे 2,619 दान से 38.24 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। जदयू को 33.26 करोड़ रुपये मिले जो सभी क्षेत्रीय दलों को मिली तीसरी सबसे बड़ी राशि है। सपा और वाईएसआर कांग्रेस को क्रमश: 29.80 करोड़ रुपये और 20 करोड़ रुपये मिले।

वाईएसआर-कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 8,00,300 प्रतिशत की वृद्धि 
वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22 के बीच, वाईएसआर-कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 8,00,300 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद सपा के लिए यह बढ़ोतरी 5,807 प्रतिशत जबकि आरएलडी के लिए 4,090 प्रतिशत रही।  

2021-22 में आरएलटीपी को तीन लाख रुपये, जेएमएम को एक लाख रुपये, पीडीएफ को 80,000 रुपये और डीएमडीके को 50,000 रुपये मिलने की सूचना है। हालांकि, एडीआर ने कहा कि इन चार दलों को वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कोई दान नहीं मिला था। 

आप को 1.828 करोड़ रुपये विदेशी चंदा मिला 
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित 189.801 करोड़ रुपये में से 21 चंदे से 7.40 लाख रुपये नकद प्राप्त हुए। यह पार्टियों को मिले कुल चंदे का महज 0.039 फीसदी है। नकद में अधिकतम चंदा आईयूएमएल को 5.55 लाख रुपये मिले। नकदी के रूप में आप पार्टी ने एक लाख रुपये प्राप्त किए। तमिलनाडु के दानदाताओं ने सबसे अधिक 5.55 लाख रुपये का नकद दान किया। आप को 20,000 रुपये से अधिक के कुल चंदे का करीब 4.78 फीसदी या 1.828 करोड़ रुपये विदेशों से मिला है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात है कि इसी महीने आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed