फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR report Claims 48 MPs and MLAs declared cases of crime against women

देश के 48 सांसद-विधायकों पर महिला अपराध के केस, भाजपा नेताओं की संख्या सबसे ज्यादाः रिपोर्ट

Wed, 27 Mar 2019 07:39 PM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
ADR report Claims 48 MPs and MLAs declared cases of crime against women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

देश के 48 सांसद और विधायकों पर महिलाओें के खिलाफ अपराध के केस हैं। भाजपा में ऐसे नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा 12 है। उन्नाव में सत्ताधारी विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोप समेत देश में बढ़ते रेप के खिलाफ गुस्से के बीच एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने यह रिपोर्ट जारी की है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक देश के 33 फीसदी यानी 1580 सांसद-विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 48 महिलाओं के खिलाफ अपराध के  आरोपी हैं, जिनमें 45 विधायक और तीन सांसद हैं। इसमें महिला उत्पीड़न, अगवा करने, शादी के लिए दबाव डालने, बलात्कार, घरेलू हिंसा और मानव तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं।  
विज्ञापन


पार्टियों के लिहाज से देखें तो भाजपा के सबसे ज्यादा 12 सांसद-विधायकों के खिलाफ केस दर्ज हैं। वहीं इसके बाद शिवसेना के सात और तृणमूल कांग्रेस के छह जनप्रतिनिधि महिलाओं के खिलाफ अपराध के दागी हैं। यह रिपोर्ट देश के कुल 4845 जनप्रतिनिधियों में से 4896 के चुनावी एफिडेविट के विश्लेषण पर आधारित है। इसमें कुल 776 सांसदों में से 768 सांसद और 4120 विधायकों में से 4077 विधायकों के हलफनामे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपियों को टिकट दे रही हैं, इसलिए नागरिक के रूप में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को चोट पहुंचा रही हैं। एडीआर ने सलाह दी है कि गंभीर अपराध के आरोपियों के चुनाव लड़ने से रोक होनी चाहिए। राजनीतिक दलों को भी इन्हें टिकट नहीं देना चाहिए। 

महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा आरोपी
राज्यवार देखें तो महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा 12 सांसद और विधायक आरोपी हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल के 11, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के पांच-पांच जनप्रतिनिधि महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपी हैं। 

पिछले पांच साल में दागी उम्मीदवारों को मिले टिकट
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच साल में रेप के आरोपी 28 नेताओं को विभिन्न दलों से टिकट मिले। रेप के आरोपी 14 नेताओं ने निर्दलीय लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के चुनाव लड़े।


वहीं पिछले पांच साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के दागी 327 को टिकट मिला और 118 ऐसे नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। पांच साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपी 47 नेताओं को भाजपा ने, 35 को बसपा ने और 24 को कांग्रेस ने टिकट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed