फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR report: 48 MP, MLAs have declared cases of crime against women

48 विधायक और सांसदों के खिलाफ दर्ज हैं महिलाओं से अपराध के मामले

Wed, 12 Sep 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
ADR report: 48 MP, MLAs have declared cases of crime against women
Parliament

राजनीति और अपराध का बहुत पुराना रिश्ता रहा है और देश में ऐसे सैकड़ों सांसद और विधायक हैं जो इससे संबंध रखने के बाद भी सत्ता पर काबिज हैं। इन सांसदों और विधायकों में कुछ के खिलाफ तो महिलाओं से अपराध के मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार 1580 सांसदों और विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। रिपोर्ट में महिलाओं के खिलाफ अपराध की वारदातों को अंजाम देने वाले 48 सांसद और विधायकों का भी जिक्र है।
विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ आपराधिक छवि वाले इन सांसदों और विधायकों में सबसे अधिक 12 भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं। इसके बाद शिवसेना से 7 और तृणमूल कांग्रेस से 6 नेता इसमें शामिल हैं। जिन 48 नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं उनमें 45 विधायक और 3 सांसद हैं। इन पर जो आरोप लगे हैं उनमें अपहरण, दुष्कर्म, घरेलु हिंसा और तस्करी जैसे गंभीर अपराध का भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को सांसदों के 776 में से 768 और विधायकों के 4120 में से 4077 शपथ-पत्रों  के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट के अुनसार सभी बड़े राजनीतिक दल इस प्रकार के प्रत्याशियों को टिकट बांटते हैं। इस संबंध में एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच ने गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त नेताओं के चुनाव में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed