फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report 45 pc MLAs in India are tainted 29 percent facing serious criminal charges

ADR Report: देश के 45 फीसदी विधायक दागी, 29 फीसदी पर गंभीर आपराधिक आरोप, जानिए सबकुछ

Tue, 18 Mar 2025 08:37 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 18 Mar 2025 08:37 AM IST
सार

एडीआर रिपोर्ट में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। इसके मुताबिक देश के 45 फीसदी विधायक दागी हैं। 29  फीसदी नेताओं पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं। एडीआर ने 4,092 विधानसभा सदस्यों के हलफनामे के आधार पर निष्कर्ष निकाला है। जानिए सबकुछ

विज्ञापन
ADR Report 45 pc MLAs in India are tainted 29 percent facing serious criminal charges
एडीआर रिपोर्ट में कई खुलासे - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशभर में करीब 45 फीसदी विधायक दागी हैं और 29 फीसदी पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह निष्कर्ष एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 28 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के 4,123 विधायकों में से 4,092 के हलफनामों का विश्लेषण के आधार पर निकाला है।
विज्ञापन


29 फीसदी ने बताया है कि उन पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं
एडीआर के मुताबिक, 24 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण नहीं किया जा सका क्योंकि वे खराब तरीके से स्कैन किए गए थे या पढ़ने योग्य नहीं थे। विधानसभाओं में सात सीटें खाली पड़ी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 1,861 विधायकों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 1,205 विधायकों यानी 29 फीसदी ने बताया है कि उन पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ADR Report : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली के 71 फीसदी नए मंत्रियों पर आपराधिक केस, एक पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


54 विधायकों पर हत्या के आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, 54 विधायकों पर हत्या के आरोप हैं, जबकि 226 पर आईपीसी की धारा 307 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का आरोप है। इसके अलावा, 127 विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की घोषणा की है, जिनमें 13 पर बलात्कार का आरोप है।

ये भी पढ़ें- ADR Report: 4340 करोड़ के चंदे के साथ शीर्ष पर भाजपा, 50 फीसदी किया खर्च; कांग्रेस को मिले 1225 करोड़

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed