फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report: 15th Legislative Assembly of Karnataka and Analysis of Performance of MLAs

Karnataka: कर्नाटक विधानसभा में पांच साल में पूछे गए 27583 प्रश्न, विधानसभा की हर बैठक में पहुंचे दो विधायक

Wed, 26 Apr 2023 07:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 26 Apr 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक विधानसभा के सत्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के मामले में जेडीएस विधायक के.एस. लिंगेश पहले नंबर पर हैं। बेलूर विधायक की उपस्थिति 100% है। उनके साथ ही कालघटगी सीट से भाजपा विधायक चन्नप्पा मल्लप्पा निंबन्नावर की भी अटेंडेंस 100% है।
loader
ADR Report: 15th Legislative Assembly of Karnataka and Analysis of Performance of MLAs
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। सभी पार्टियां 10 मई को होने वाले मतदान के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। सभी दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मौजूदा विधानसभा का लेखाजोखा प्रकाशित की है। इसके मुताबिक मौजूदा विधानसभा प्रति वर्ष 25 दिन बैठी। 

कर्नाटक विधानसभा
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : ANI
15वीं विधानसभा में कुल 27583 सवाल पूछे गए
मौजूदा कर्नाटक विधानसभा का सबसे लंबा सत्र 12वां सत्र था, जो 14 फरवरी, 2022 से 30 मार्च, 2022 तक चला। इस सत्र में 26 बैठकें हुईं। वहीं, सबसे छोटा सत्र पांचवां सत्र था जिसमें महज तीन ही बैठकें आयोजित हुईं। ADR की रिपोर्ट में कहा गया है कि 218 विधायकों ने कुल 27,583 सवाल पूछे।

कर्नाटक विधानसभा
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
सवाल पूछने वाले टॉप पांच विधायक
सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले शीर्ष पांच विधायकों की बात करें तो इस सूची में कांग्रेस के एन.ए. हारिस पहले नंबर पर हैं। शांतिनगर से विधायक ने 591 प्रश्न पूछे। इसके बाद इंदी विधायक यशवंतरायगौड़ा पाटिल (कांग्रेस) ने 532, मूडबिदरी विधायक उमानाथ ए. कोटियन (बीजेपी) ने 502, होलेनरसीपुर विधायक एच डी रेवन्ना (जेडीएस) ने 487 और बंगारपेट विधायक एस.एन. नारायण स्वामी ने 487 सवाल पूछे। 

जेडीएस ने सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे
पार्टीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जेडीएस के 35 विधायकों ने सबसे ज्यादा 163 सवाल दागे। इसके बाद, कांग्रेस के 76  विधायकों ने 142, भाजपा के 90 विधायकों ने 122 और दो निर्दलीय विधायकों ने 62 प्रश्न पूछे। रिपोर्ट में बताया गया कि सर्वाधिक प्रश्न सामान्य प्रशासन, वित्त/राजस्व, समाज कल्याण, शिक्षा और जल शक्ति विभाग से संबंधित थे।

दो विधायकों की उपस्थिति सौ फीसदी
विधानसभा के सत्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के मामले में जेडीएस विधायक के.एस. लिंगेश पहले नंबर पर हैं। बेलूर विधायक की उपस्थिति 100% है। उनके साथ ही कालघटगी सीट से भाजपा विधायक चन्नप्पा मल्लप्पा निंबन्नावर की भी अटेंडेंस 100% है। वहीं, तुमकुर सिटी से भाजपा विधायक जीबी ज्योतिगणेश और पुत्तूर से भाजपा विधायक संजीव मतंदूर की विधानसभा में मौजूदगी 99% रही। 

कर्नाटक विधानसभा
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : Social Media
सातवें सत्र में सबसे ज्यादा 38 बिल पास 
15वीं कर्नाटक विधानसभा में कुल 214 विधेयक पेश किए गए। इन 214 विधेयकों में से 94 फीसदी यानी 202 विधेयक पारित किए गए। सातवें सत्र में सबसे ज्यादा 38, तो चौथे सत्र में सबसे कम दो बिल पास हुए। 

विधानसभा में चर्चा करते कर्नाटक के विधायक
विधानसभा में चर्चा करते कर्नाटक के विधायक - फोटो : PTI
औसतन एक एमएलए ने 116 प्रश्न पूछे
विधानसभा से औसतन एक विधायक (उपचुनावों के माध्यम से चुने गए विधायकों सहित) ने 116 प्रश्न पूछे हैं। इनमें तारांकित और अतारांकित दोनों प्रश्न शामिल हैं। औसतन एक विधायक ने विधानसभा में आयोजित 150 बैठकों में से 99 में भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed