फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report 142 percent hike in assets of 153 MPs including Shatrughan Sinha in 5 years

5 साल में शत्रुघ्न सिन्हा समेत इन सांसदों की संपत्ति में हुई अप्रत्याशित वृद्धि: एडीआर रिपोर्ट

Tue, 19 Mar 2019 01:32 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 19 Mar 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
ADR Report 142 percent hike in assets of 153 MPs including Shatrughan Sinha in 5 years
एडीआर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
साल 2014 में लोकसभा के लिए चुने गए 153 सांसदों की संपत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली है। इसमें भाजपा, कांग्रेस समेत कई अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। भारत में चुनाव और प्रत्याशियों पर नजर रखने वाली एक संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 में फिर से निर्वाचित हुए 153 सांसदों की संपत्ति में 142 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। इसमें पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी शामिल हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सांसदों की वर्ष 2009 में औसत संपत्ति 5.50 करोड़ रुपए थी। जो दोगुना से ज्यादा बढ़कर औसतन 13.32 करोड़ रुपए हो गई। 
  • भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति में सर्वाधिक 778 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। साल 2009 में उनकी संपत्ति 15 करोड़ रुपए के लगभग थी। यह राशि 2014 में बढ़कर 131 करोड़ रुपए हो गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • संपत्ति वृद्धि के मामले में दूसरे स्थान पर ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद पिनाकी मिश्रा हैं। इनकी संपत्ति साल 2009 के मुकाबले 2014 में 362 फीसदी बढ़कर 137 करोड़ रुपए हो गई।
  • तीसरे स्थान पर एनसीपी नेता शरद पवार की पुत्री और सांसद सुप्रिया सूले रहीं। साल 2009 में इनकी संपत्ति 51 करोड़ थी जो 2014 में 121 फीसदी बढ़कर 137 करोड़ रुपए हो गई है।

सूची में 72 सांसदों के साथ भाजपा शीर्ष पर

153 सांसदों की इस सूची में 72 सांसदों के साथ भाजपा सबसे आगे हैं, जबकि कांग्रेस के 28, तृणमूल कांग्रेस के 13 सांसद, और बीजेडी के साथ सांसद हैं। 

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का भी नाम

केंद्रीय मंत्री और अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल का नाम इस सूची में छठवें स्थान पर है। साल 2009 में उनकी संपत्ति 60 करोड़ रुपए थी जो 2014 में बढ़कर 108 करोड़ रुपए हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed