फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adnan Sami Padma Shri row Congress attack government and ask new parameter for this award

अदनान सामी को पद्मश्री: कांग्रेस में दो फाड़, दिग्विजय ने दी बधाई

Mon, 27 Jan 2020 09:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 27 Jan 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Adnan Sami Padma Shri row Congress attack government and ask new parameter for this award
दिग्विजय सिंह-अदनान सामी-जयवीर शेरगिल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बॉलीवुड गायक अदनान सामी को केंद्र सरकार के पद्मश्री सम्मान देने को लेकर सियासत गर्मा गई है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में उन्हें सम्मानित करने को लेकर दो हिस्से हो गए हैं। पार्टी के प्रवक्ता और अमेरिका स्थित बर्कले लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई कर चुके जयवीर शेरगिल ने जहां सामी को नागरिक सम्मान दिए जाने को चमचागिरी का जादू बताया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गायक को बधाई दी है। उनका कहना है कि मैंने उन्हें भारतीय नागरिकता देने के लिए सरकार को सिफारिश भेजी थी।

विज्ञापन

चमचागिरी की एवज में मिला सम्मान: जयवीर शेरगिल

पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?

विज्ञापन


शेरगिल ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी, उनको एनआरसी के जरिए घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ, अदनान सामी को पद्म श्री से नवाज दिया गया जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे और जिन्होंने भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

जयवीर शेरगिल ने भाजपा से पूछे तीन सवाल

जयवीर शेरगिल ने ट्विटर पर भाजपा से तीन सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, 'अदनान सामी पर भाजपा से तीन सवाल- 1. पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान? 2. पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरुरी है या सरकार का गुणगान? 3. क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है “करो सरकार की चमचागिरी मिलेगा तुमको पद्मश्री?'

दिग्विजय सिंह ने सामी को दी बधाई

सिंह ने ट्वीट किया, 'पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए सभी लोगों को बधाई। मुझे खुशी है कि प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार और पाकिस्तानी मुसलमान प्रवासी अदनान सामी को भी पद्म श्री दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें भारतीय नागरिकता देने के लिए भारत सरकार से उनके मामले की सिफारिश भी की थी। उन्हें मोदी सरकार ने भारतीय नागरिकता दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed