फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   adityanath yogi meet narendra modi and amit shah

मोदी-शाह से फिर मिले योगी, 'नए अध्यक्ष' और 24 घंटे बिजली दिलाने पर हुई बात

Mon, 10 Apr 2017 11:31 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
adityanath yogi meet narendra modi and amit shah
पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम आदित्यनाथ योगी

सत्ता की कमान संभालने के बाद दूसरी बार दिल्ली आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अलग-अलग करीब एक-एक घंटे की मुलाकात की। 

विज्ञापन


इस दौरान सूबे में नए अध्यक्ष, शीर्ष स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल सहित कई अन्य मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। सीएम योगी ने राज्य सरकार द्वारा लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देने केसाथ भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि योगी अब जल्द ही प्रशासन में शीर्ष स्तर पर बदलाव करेंगे। सूबे के नए अध्यक्ष की भी जल्द घोषणा होने की संभावना है। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान योगी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से भी अलग-अलग मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राज्यीय परिषद की स्थाई समिति की 11वीं बैठक में शिरकत करने यहां आए योगी ने सबसे पहले शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि शाह से करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से नए अध्यक्ष और सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। चर्चा है कि अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे पर सहमति बनी है। इसके अलावा योगी ने शाह को राज्य सरकार के कुछ हालिया मगर महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया। शाह केसाथ बैठक के बाद योगी ने स्थाई समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए विकास के मदद में अधिक से अधिक धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की।

24 घंटे बिजली दिलाने पर हुई चर्चा

adityanath yogi meet narendra modi and amit shah
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala

गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बाद योगी ने प्रधानमंत्री से 7 लोककल्याण मार्ग में मुलाकात की। करीब 45 मिनट की लंबी मुलाकात के दौरान योगी ने पीएम से राज्य के विकास में केंद्र की ओर से बड़े आर्थिक मदद की अपील की। 

चर्चा है कि इस दौरान योगी ने पीएम को विकास की दौर में बेहद पीछे छूट गए पूर्वांचल और बुंदेलखंड इलाके के लिए अपनी भावी योजनाओं की जानकारी दी और इसी क्रम में केंद्र से विशेष सहायता उपलब्ध कराए जाने की अपील की। इससे पहले गृह मंत्री से मुलाकात में योगी ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों की जानकारी दी।

शाह से मुलाकात के बाद योगी ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मिले। धार्मिक स्थलों, जिला मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा कर चुके सीएम ने राज्य को अगले कुछ वर्षो में जीरो पावर कट राज्य बनाने की अपनी योजना पर गोयल से चर्चा की। इस दौरान गोयल ने उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed