{"_id":"5dfb07f78ebc3e87c20e5350","slug":"aditya-thackeray-says-i-saw-how-friends-are-ignored-in-the-greed-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा- मैंने देखा कि सत्ता के लालच में दोस्तों को कैसे किया नजरअंदाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आदित्य ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा- मैंने देखा कि सत्ता के लालच में दोस्तों को कैसे किया नजरअंदाज
Thu, 19 Dec 2019 11:21 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
aditya thackeray
- फोटो : twitter
शिवसेना नेता और पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने देखा है कि सत्ता के लालच में कैसे मित्रों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कितना भी कीचड़ फैलाया गया लेकिन कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) को कहीं भी खिलने नहीं दिया जाएगा। वर्ली से विधायक ठाकरे नवंबर में राज्य विधानसभा के संयुक्त सत्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के संबोधन पर विधानसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस बुधवार शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए। ठाकरे ने राज्य के सभी विधायकों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया था। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दशकों में यह संभवत: पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का रात्रिभोज दिया हो।
विज्ञापन