{"_id":"65a414c3ac107dc8f40d60d5","slug":"aditya-thackeray-questioned-eknath-shinde-visit-to-davos-world-economic-forum-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'पति-पत्नी और बच्चों समेत 70 लोगों को ले जा रहे दावोस', आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'पति-पत्नी और बच्चों समेत 70 लोगों को ले जा रहे दावोस', आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना
Sun, 14 Jan 2024 10:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:37 PM IST
सार
Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दावोस दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्विट्जरलैंड जाने के लिए विदेश मंत्रालय से केवल दस लोगों को ही मंजूरी मिली। लेकिन सत्तर लोगों को ले जाया जा रहा है।।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्विट्जरलैंड दौरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना विदेश मंत्रालय की अनुमति के पचास से ज्यादा लोगों को दावोस ले जा रहे हैं। आदित्य ने दावा किया कि सिर्फ दस लोगों को ले जाने की मंजूरी मांगी गई थी। जबकि, सत्तर लोगों को ले जाया जा रहा है। इनमें पति, पत्नी और बच्चे तक शामिल हैं। मानों छुट्टियां मनाने जा रहे हों। उन्होंने विदेश मंत्रालय से पूछा कि क्या वह उसे इसकी खबर है।
विज्ञापन
दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 15 से 19 जनवरी तक होनी है। मुख्यमंत्री शिंदे ने घोषणा की थी कि उनके साथ एक प्रतिनिधिंडल को अपने साथ दावोस का दौरा करेंगे और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और दस सदस्यीय के भाग लेने की सूचना है।
विज्ञापन
वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, पति-पत्नी और बच्चों को ऐसे ले जाया जा रहा है, जैसे छुट्टी मनाने जा रहे हों। उन्होंने कहा, बताया जा रहा है कि केवल दस लोगों ने ही एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में एमईए से जरूरी मंजूरी मांगी है। बाकी को इस यात्रा के लिए मंत्रालय की अनुमति के लिए आवेदन किए बिना ही ले जाया रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या वह भी शिंदे के दावोस दौरे में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। मिलिंद ने दावोस जाने की अटकलों पर कहा कि वह इतनी ताकत रखते हैं कि खुद की हैसियत से दावोस का दौरा करें, न कि शिंदे के प्रतिनिधिमंडल के साथ।