फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir takes pot shots at Mamata over ED summons to Abhishek in coal scam case

वार: ‘भतीजे पर बात आती है, केवल तब बोलती हैं’, ईडी के अभिषेक को तलब करने पर कांग्रेस का ममता बनर्जी पर निशाना

Thu, 14 Sep 2023 02:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 02:45 PM IST
सार

कोयला घोटाला और मवेशी तस्करी मामले में अभिषेक बनर्जी को जांच एजेंसियां पहले कई बार तलब कर चुकी है। ममता बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा ईडी के जरिये उनके भतीजे को फंसाने की साजिश रच रही है। इस पर अधीर रंजन चौधरी ने ममता पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Adhir takes pot shots at Mamata over ED summons to Abhishek in coal scam case
adhir ranjan

विस्तार

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह केवल तभी बोलती हैं, जब उनके भतीजे की बात आती है। चौधरी के इस कटाक्ष के बाद सवाल उठा रहे हैं कि क्या गठबंधन में दरार आ गई है।

विज्ञापन

यह है मामला

दरअसल, कोयला घोटाला और मवेशी तस्करी मामले में ईडी अभिषेक बनर्जी को जांच एजेंसियां पहले कई बार तलब कर चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले उनके भतीजे अभिषेक को ईडी के जरिये फंसाने की साजिश रच रही है।

विज्ञापन

चौधरी का कटाक्ष

अब इसी पर चौधरी ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह केवल तभी बोलती हैं, जब उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा परेशान किया जाता है या बुलाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कहा कि मंगलवार को ईडी ने टीएमसी सांसद नुसरत जहां को भी तलब किया था, लेकिन ममता बनर्जी तब नहीं बोलीं। जैसे ही उनके भतीजे को केंद्रीय एजेंसियों ने बुलाया, वो बोलने लगीं। 

चौधरी ने कहा कि इतना ही नहीं जब ईडी और सीबीआई द्वारा विपक्षी नेताओं को परेशान किया जाता है, तब भी बनर्जी सहानुभूति नहीं रखती हैं। बंगाल की सीएम तभी अपना दुख जाहिर करती हैं, जब खोका बाबू यानी उनके भतीजे अभिषेक की बात आती है। 

ईडी का अभिषेक पर आरोप

ईडी ने लीप्स एंड बाउंड्स के सीईओ पर आरोप लगाया है कि फर्म का इस्तेमाल करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन करने के लिए किया गया था। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने फर्म के मुख्य परिचालन अधिकारी सुजय कृष्ण भद्र को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। इसी को लेकर टीएमसी सांसद को मंगलवार को केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा समन भेजा गया था। ईडी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी मेसर्स लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और वे अप्रैल 2012 से जनवरी 2014 तक कंपनी में निदेशक भी थे। 

टीएमसी नेता का बयान

हालांकि, टीएमसी नेता ने बुधवार को ईडी के सामने पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ईडी ने मुझे बुलाया था। मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है। उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं। अभिषेक ने आगे कहा कि ईडी के सामने पेश होकर मैंने अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने कहा कि मैंने आश्वासन दिया है कि जब भी बुलाएंगे, मैं पहुंच जाऊंगा। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति को बुलाने पर भी हमला
कांग्रेस नेता ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 के लिए ममता द्वारा श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को निमंत्रण देने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक देश, जो अपने ही लोगों को खिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है, वह बंगाल को आर्थिक संकट से निकालने के लिए क्या ही करेगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed