{"_id":"61fd7b60fdde307e216a0f30","slug":"adhir-ranjan-said-in-lok-sabha-now-the-country-is-missing-the-old-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, अधीर रंजन बोले- अब देश को याद आ रहे पुराने दिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, अधीर रंजन बोले- अब देश को याद आ रहे पुराने दिन
Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
सार
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस सरकार के अच्छे दिनों से ऊबी जनता अब कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन गाना गा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त पूरा देश अब मोदी सरकार के अच्छे दिनों के बदले पुराने दिनों को याद कर रहा है। इस दौरान चौधरी ने सरकार पर संघीय ढांचे को खतरे में डालने, संसदीय लोकतंत्र और सांविधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीएम मोदी की उपस्थिति में कांग्रेस सांसद ने कहा कि अभिभाषण में भाजपा के सांसद उपलब्धियां गिनाने के बदले बस मोदी-मोदी कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि देश अब इस सरकार से बुरी तरह ऊब गया है। देश मोदी सरकार के अच्छे दिन के बदले पुराने दिन को शिद्दत से याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के अच्छे दिनों से ऊबी जनता अब कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन गाना गा रही है।
विज्ञापन
संसदीय दल के नेता ने कहा कि मोदी सरकार अपने पूरी कार्यकाल में सभी मोर्चों पर विफल रही है। चौधरी ने कहा कि भुखमरी इंडेक्स में भारत पहले की तुलना में बहुत पीछे चला गया है।
विज्ञापन