फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir ranjan in Lok Sabha says it is unfortunate that PM does utter a word on crimes against women

महिला हिंसा पर पीएम चुप, 'मेक इन इंडिया' बन रहा है 'रेप इन इंडिया': अधीर रंजन चौधरी

Tue, 10 Dec 2019 12:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 10 Dec 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Adhir ranjan in Lok Sabha says it is unfortunate that PM does utter a word on crimes against women
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री पर महिलाओ के खिलाफ होते अपराधों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधीर ने कहा, 'यह काफी दुर्भाग्य है कि हर मुद्दे पर बोलने वाले प्रधानमंत्री इस मामले (महिलाओं के खिलाफ अपराध) पर चुप्पी साधे हुए हैं। भारत धीरे-धीरे 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है।'

विज्ञापन

 


उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब रोजाना महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों की खबर आ रही है। कुछ दिनों पहले हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी के बाद हत्या करके शव को आग लगा दी। वहीं उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता पर जमानत पर बाहर आए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आग लगा दी। पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर रंजन से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है।


राहुल ने कहा, 'भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। दूसरे देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करने में नाकाम है। यूपी से एक भाजपा विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है और प्रधानमंत्री ने इसपर एक शब्द तक नहीं कहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed