फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir ranjan demand government Exhaust every resource to bring back ex Navy personnel from qatar

LS: 'पूर्व नौसेना कर्मियों को कतर से वापस लाने के लिए हर कोशिश होनी चाहिए', अधीर रंजन चौधरी की सरकार से मांग

Mon, 04 Dec 2023 03:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Dec 2023 03:46 PM IST
सार

लोकसभा में शून्य काल के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने यह मुद्दा उठाया। चौधरी ने सरकार से मांग की कि पूर्व नौसेना कर्मियों को वापस लाने के लिए सरकार को हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Adhir ranjan demand government Exhaust every resource to bring back ex Navy personnel from qatar
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से मांग की है कि कतर की जेल में बंद नौसेना के पूर्व कर्मियों को वापस लाने के लिए हरसंभव कोशिश की जानी चाहिए। बता दें कि कतर की अदालत ने बीती 26 अक्तूबर को भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाई थी। कतर ने आरोपों का खुलासा नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जासूसी के आरोप में नौसेना कर्मियों को यह सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन


लोकसभा में उठा मुद्दा
लोकसभा में शून्य काल के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने यह मुद्दा उठाया। चौधरी ने सरकार से मांग की कि पूर्व नौसेना कर्मियों को वापस लाने के लिए सरकार को हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि पूर्व नौसेना कर्मियों की मौत की सजा के खिलाफ कतर की ऊपरी अदालत में याचिका दायर की गई है, जिसे कतर की अदालत ने स्वीकार भी कर लिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने हाल ही में जब दुबई में कॉप28 सम्मेलन में शिरकत की तो सम्मेलन से इतर उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में भी कतर में मौजूद भारतीय समुदाय के बारे में चर्चा की गई। 
विज्ञापन


ये लगे हैं आरोप
बता दें कि नौसेना के पूर्व कर्मियों को बीती 26 अक्तूबर को मौत की सजा सुनाई गई थी। भारत ने इस फैसले पर हैरानी जताई थी। हाल ही में नौसेना चीफ ने कहा कि भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन भारतीयों को कतर के सबमरीन प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी इस्राइल को मुहैया कराने के आरोप लगे हैं। ये सभी भारतीय कतर की एक कंपनी में काम करते थे, जो कतर की नौसेना को ट्रेनिंग मुहैया कराती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed