फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan Chowdhury writes to ec against PM Modi to use of VVIP aircraft for political rallies

सियासी चाल: पीएम मोदी की रैलियों के लिए वीवीआईपी एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल, कांग्रेस ने की ईसी से शिकायत

Sun, 04 Apr 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 02:28 AM IST
सार

  • अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury writes to ec against PM Modi to use of VVIP aircraft for political rallies
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चुनावी रैली के दौरान - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। नेता एक दूसरे की शिकायत चुनाव आयोग से कर रहे हैं। बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रैलियों के लिए वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र में लिखा कि किसी भी आधिकारिक दौरे पर पीएम की सुरक्षा को अहम माना जाता है। लेकिन जब प्रधानमंत्री एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं, तो इससे किसी अन्य नेता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा कि देरी के चलते, उन्हें उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा और एक पूर्व-निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब वह रेल मंत्रालय में थे तो कभी अपनी कार को चुनावी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया। 

साथ ही अधीर रंजन ने कहा कि 'मैं यह समझने में असफल रहा कि क्या राजनीतिक रैलियों में भाग लेने के लिए वीवीआईपी एयरक्राफ्ट (जो विदेशी यात्रा के लिए है) उसका इस्तेमाल किया जा सकता है'।

पीएम मोदी ने की अबतक कुल 23 चुनावी रैलियां
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से 10 रैलियां तो चार राज्यों में उन्होंने पिछले तीन दिनों में संबोधित की हैं। इनमें शनिवार का दिन भी शामिल है।

भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने और असम में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है और ये दोनों ही राज्य मोदी के प्रचार अभियान के केंद्र में हैं। उन्होंने केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी रैलियां संबोधित की हैं।


6 अप्रैल को अगले चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के मतदान से पहले, पीएम मोदी ने 3 अप्रैल को हुगली और दक्षिण 24 परगना जिले में राजनीतिक रैलियां कीं। पश्चिम बंगाल के पहले दो चरणों के मतदान 27 मार्च और 1 अप्रैल को हुए थे। अगले चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed