{"_id":"65cf300d979da03ff208f727","slug":"adhir-ranjan-chowdhury-sits-on-a-protest-in-rampur-he-was-stopped-from-going-to-sandeshkhali-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: संदेशखाली जाने से रोका तो धरने पर बैठ गए अधीर रंजन, रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: संदेशखाली जाने से रोका तो धरने पर बैठ गए अधीर रंजन, रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
Fri, 16 Feb 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:27 PM IST
सार
रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोका तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर भाजपा और टीएमसी आमने-सामने है। इसमें अब कांग्रेस भी शामिल हो चुकी है। राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी आज संदेशखाली पहुंचे। वहीं रामपुर में पुलिस और कांग्रेस प्रतिनिधियों के बीच झड़प हो गई। हालांकि, इस दौरान अधीर रंजन चौधरी को पुलिस ने संदेशखाली क्षेत्र जाने से रोका तो वह सड़क पर ही धरने में बैठ गए।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बंगाल पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया था। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। पुलिस द्वारा संदेशखाली जाने से रोके जाने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे। बाद में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राज्यपाल से मिलने पहुंचे।
क्या है विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
#WATCH | West Bengal: State Congress President and MP Adhir Ranjan Chowdhury sits on a protest in Rampur as he was stopped from going to Sandeshkhali. pic.twitter.com/6UwiskpUiD
— ANI (@ANI) February 16, 2024विज्ञापन