{"_id":"5f053fb138f97a4601573cf1","slug":"adhir-ranjan-chowdhury-says-india-does-not-retreat-even-an-inch-till-the-status-quo-is-restored-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर यथास्थिति बहाल नहीं होने तक एक इंच भी पीछे न हटे भारत:अधीर रंजन चौधरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा पर यथास्थिति बहाल नहीं होने तक एक इंच भी पीछे न हटे भारत:अधीर रंजन चौधरी
Wed, 08 Jul 2020 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लद्दाख में एलएसी पर यथास्थिति बहाल नहीं होने तक भारत को एक इंच भी पीछे नहीं हटना चाहिए। चौधरी ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख में चीनी सेना ने उन तर्कों को साबित कर दिया है कि एलएसी के भारतीय हिस्से में घुसपैठ हुई थी।
विज्ञापन
भारतीय सेना की तरह चीनी सेना हिमालय के दुर्गम, कठिन हालातों व गलन भरे मौसम की आदी नहीं है। शायद यही वजह है कि चीनी सेना ने हटने का फैसला किया है। इससे हमारे तर्क की फिर से पुष्टि हुई है कि भारतीय इलाके में भारी घुसपैठ हुई है। चूंकि चीन के पास कोई चारा नहीं था, इसलिए वे पीछे हटे, लेकिन भारत को यथास्थिति बहाल होने तक डटे रहना चाहिए।
विज्ञापन