{"_id":"64cf9fb93e89aa6a90086454","slug":"adhir-ranjan-chowdhary-wrote-letter-to-mamta-banerjee-demand-this-before-three-tier-panchayat-board-formation-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र; त्रिस्तरीय पंचायत बोर्ड के गठन से पहले की यह मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र; त्रिस्तरीय पंचायत बोर्ड के गठन से पहले की यह मांग
Sun, 06 Aug 2023 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:57 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेता ने सिलीगुड़ी में बोलते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी सांप्रदायिक हैं। उनके गुंडों ने रामनवमी जुलूस के दौरान दंगा किया। वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के चुप्पी पर उठाया सवाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने 'त्रिस्तरीय पंचायत बोर्ड के गठन से पहले निर्वाचित विपक्षी उम्मीदवारों की धमकी और अपहरण को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप' का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी ने पत्र में लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि टीएमसी के प्रभुत्व पर एकाधिकार स्थापित करने के लिए अन्य पार्टी के उम्मीदवारों और समर्थकों को प्रताड़ित करने से बचें। आप अन्य लोगों को डराने और मजबूर करने के लिए पुलिस और गुंडों का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
राज्य कांग्रेस प्रमुख ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि नबाग्राम में एक व्यक्ति को पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने पूछा कि जब पुलिस ही लोगों की जान की भक्षक बन जाए, तो लोग सुरक्षा के लिए कहां जाएंगे? क्या यह पश्चिम बंगाल राज्य में चुनाव जीतने का सभ्य तरीका है, जहां आप एक दशक से अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, हत्याएं और खून-खराबा हुआ। पुलिस गुंडों और राजनीतिक नेताओं के साथ मिलकर उन पर हत्या का आरोप लगाने की धमकी दे रही है और उन्हें तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए मजबूर कर रही है।
चौधरी ने कहा कि इससे राष्ट्र के लोकतांत्रिक व्यवस्था में बाधा आती है। इससे राज्य में एकतंत्रीय शासन हो रहा है और विपक्ष के लिए जगह कम हो रही है। अगर इस पर काबू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह एक भयानक रूप ले लेगा, जो देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के लोकतांत्रिक स्वास्थ्य पर भी असर डालेगा।
सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सिलीगुड़ी में बोलते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी सांप्रदायिक हैं। उनके गुंडों ने रामनवमी जुलूस के दौरान दंगा किया। वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।