फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adherence to Covid Protocol mandatary for people coming from these countries news in Hindi

दिशानिर्देश जारी: ब्रिटेन, ब्राजील समेत इन देशों से भारत आने वालों को करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

Mon, 15 Nov 2021 06:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 15 Nov 2021 06:04 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा ब्रिटेन, ब्राजील, फ्रांस जैसे देशों के साथ कुछ यूरोपीय देशों से भारत आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्हें यहां आने के बाद कोविड जांच भी करानी होगी।

विज्ञापन
Adherence to Covid Protocol mandatary for people coming from these countries news in Hindi
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के चलते बिगड़े हालात अब धीरे-धीरे पटरी पर वापस आ रहे हैं और समय के साथ प्रतिबंधों में ढील भी दी जा रही है। हालांकि, सरकार अन्य देशों में कोरोना के हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अवाछनीय स्थिति से बचने के लिए कदम भी उठा रही है। हाल के दिनों में यूरोपीय देशों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने ब्रिटेन और ब्राजील समेत कई देशों से भारत आने वाले लोगों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जारी हुए इन दिशानिर्देशों में केंद्र सरकार ने कहा है कि ब्रिटेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिंबॉब्वे, बोत्सवाना और सिंगापुर समेत यूरोप के कुछ अन्य देशों से भारत आने वाले लोगों को यहां आने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। कोरोना महामारी की जांच को लेकर भी इन देशों से आने वालों को राहत नहीं मिलेगी। भारत पहुंचने के बाद इन देशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना वायरस जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले भारत सरकार ने यात्रा प्रतिबंधों में राहत देते हुए कुछ देशों की एक सूची जारी तकी थी। इन देशों से आने वाले ऐसे लोगों को यात्रा में कुछ नियमों से छूट दी गई है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से या राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके हैं। इस सूची में शामिल देशों की संख्या 99 है। इन देशों के लोगों को भारत पहुंचने पर क्वारंटीन नहीं होना होगा। हालांकि, इसके लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र पेश करना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed